Thursday, June 18, 2026
39.6 C
Raipur

समर सीजन में कार में हो सकती हैं ये समस्याएं, इंजन से लेकर टायर तक का ऐसे रखें ध्यान

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारत में गर्मियों के दौरान तापमान काफी बढ़ जाता है और इसका असर केवल लोगों पर ही नहीं बल्कि वाहनों पर भी पड़ता है। तेज धूप और अत्यधिक गर्मी के कारण कार के कई महत्वपूर्ण हिस्सों जैसे इंजन, टायर, बैटरी और इंटीरियर पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है।

अगर इस मौसम में कार की सही देखभाल नहीं की जाए तो ओवरहीटिंग, अचानक खराबी या तकनीकी समस्याएं सामने सकती हैं। इसलिए समर सीजन में वाहन की नियमित जांच और कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी होता है।

इंजन को ठंडा रखना है सबसे जरूरी

गर्मियों में कार के इंजन को ठंडा रखना बेहद महत्वपूर्ण होता है। जब गाड़ी चलती है तो इंजन खुद भी काफी गर्मी पैदा करता है और बाहरी तापमान अधिक होने पर यह दबाव और बढ़ जाता है।

ऐसे में ड्राइवर को समय-समय पर कूलिंग सिस्टम की जांच करनी चाहिए। इंजन ठंडा होने पर रिज़र्वायर टैंक में कूलेंट का स्तर जरूर देखना चाहिए। कूलेंट इंजन के तापमान को नियंत्रित रखने में मदद करता है और ओवरहीटिंग से बचाता है।

विशेषज्ञों के अनुसार कूलेंट और पानी का लगभग 50:50 अनुपात रखना बेहतर माना जाता है, जैसा कि ज्यादातर वाहन कंपनियां भी सुझाव देती हैं।

इंजन ऑयल और अन्य फ्लूइड्स की जांच करें

उच्च तापमान के कारण इंजन ऑयल जल्दी खराब हो सकता है। इसलिए समय-समय पर डिपस्टिक की मदद से इंजन ऑयल का स्तर जांचना जरूरी होता है।

अगर ऑयल कम हो जाए तो तुरंत भरवा लेना चाहिए, ताकि इंजन के सभी हिस्सों को सही लुब्रिकेशन मिलता रहे और गाड़ी स्मूद तरीके से चलती रहे।

इसके अलावा ब्रेक फ्लूइड, ट्रांसमिशन फ्लूइड और पावर स्टीयरिंग फ्लूइड की भी नियमित जांच करना जरूरी है। ये सभी फ्लूइड्स वाहन की सुरक्षा और परफॉर्मेंस के लिए बेहद अहम भूमिका निभाते हैं।

टायर प्रेशर पर रखें विशेष ध्यान

गर्मियों में तापमान बढ़ने के कारण टायर के अंदर की हवा फैल जाती है, जिससे टायर का प्रेशर बढ़ सकता है। अगर टायर में जरूरत से ज्यादा हवा हो जाए तो टायर तेजी से घिस सकते हैं और लंबी दूरी की यात्रा के दौरान फटने का खतरा भी बढ़ जाता है।

इसलिए महीने में कम से कम एक बार टायर प्रेशर जरूर जांचना चाहिए, खासकर तब जब टायर ठंडे हों। साथ ही यह भी सुनिश्चित करें कि प्रेशर वाहन कंपनी द्वारा बताए गए मानक के अनुसार ही हो।इसके अलावा टायर में किसी तरह का कट, उभार या असमान घिसाव तो नहीं है, इसकी जांच करना भी जरूरी है।

Read More : ईरान-इजरायल युद्ध का असर खेल जगत पर, सऊदी और बहरीन की फॉर्मूला 1 रेस स्थगित

बैटरी की नियमित जांच भी जरूरी

कई लोग मानते हैं कि बैटरी से जुड़ी समस्याएं सर्दियों में ज्यादा होती हैं, लेकिन तेज गर्मी भी बैटरी की लाइफ को प्रभावित कर सकती है। अधिक तापमान के कारण बैटरी के अंदर मौजूद तरल जल्दी सूख सकता है और केमिकल रिएक्शन भी तेज हो जाते हैं।

ऐसे में बैटरी के टर्मिनल साफ रखना और उन पर जंग की जांच करना जरूरी होता है। अगर आपकी कार की बैटरी तीन साल से ज्यादा पुरानी है तो उसे सर्विस सेंटर पर चेक करवा लेना बेहतर रहता है, ताकि यात्रा के दौरान अचानक परेशानी का सामना करना पड़े।

Share The News

Latest YouTube Videos

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

CG Electricity Tariff Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली दर बढ़ोतरी पर बवाल: नगाड़ा बजाकर कांग्रेस का विरोध

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़!  जर्जर स्कूल,  ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Gariaband School Crisis: नौनिहालों के भविष्य से खिलवाड़! जर्जर स्कूल, ग्रामीणों ने खोला मोर्चा

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Bacheli Bulldozer Action: मिन्नतें करते रहे प्रभावित, बचेली में चला प्रशासन का बुलडोज..

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

Cow Protection Protest:गौ संरक्षण के लिए रायपुर में 'जन जागरण दंडवत यात्रा'...

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

NHM News: Chhattisgarh सरकार की NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगातें, रायपुर में हुआ महासम्मेलन..

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Indore Hostel News: भोजन में कीड़े-बाल मिलने का दावा, छात्राओं की तबीयत बिगड़ी

Latest YouTube Shorts

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

CG News : देखिए Depucty CM Arun Sao साहब...मुंगेली में ढहा 4.50 करोड़ का पुल स्लैब!

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

रेलवे ट्रैक पर पत्थर रखते बच्चों का वीडियो वायरल

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

मंच पर भड़के शिवराज सिंह चौहान! भाषण के बीच लगाई फटकार

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: 1 जुलाई ले महंगी होही बिजली! जानव कतेक बढ़ही बिल?

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

CG News: फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र के सहारे सरकारी नौकरीसीमांत देवांगन पर गंभीर आरोप

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक,  देर रात तक चलता रहा क्लब

Raipur: नियमों को ठेंगा दिखा रहे क्लब संचालक, देर रात तक चलता रहा क्लब

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories