M.P News : बुरहानपुर के असीरगढ़ किले पर मधुमक्खियों का हमला, कई पर्यटक घायल

0
120

बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले में स्थित ऐतिहासिक असीरगढ़ किले पर घूमने गए पर्यटकों पर अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। इस घटना में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और घायल पर्यटकों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

किले की सैर के दौरान हुआ हमला

जानकारी के अनुसार बुरहानपुर जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर स्थित असीरगढ़ किला पर्यटकों के लिए एक प्रमुख ऐतिहासिक स्थल है। रविवार को यहां बड़ी संख्या में लोग घूमने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड पर्यटकों पर टूट पड़ा, जिससे कई लोग उनके हमले का शिकार हो गए।

एम्बुलेंस और पुलिस वाहन से पहुंचाया अस्पताल

घटना की सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए बुरहानपुर जिला अस्पताल ले जाया गया। इसके अलावा कुछ घायलों को असीरगढ़ पुलिस चौकी के वाहन से भी अस्पताल पहुंचाया गया।

Read More : Indore Accident : क्रेन की चपेट में आने से साइकिल सवार मजदूर की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

सभी घायलों की हालत स्थिर

अस्पताल सूत्रों के अनुसार मधुमक्खियों के हमले में घायल सभी लोगों का इलाज जारी है। राहत की बात यह है कि किसी भी घायल की हालत गंभीर नहीं बताई जा रही है। डॉक्टरों की टीम सभी घायलों की निगरानी कर रही है।

पर्यटकों में मचा हड़कंप

मधुमक्खियों के अचानक हुए हमले से किले परिसर में मौजूद पर्यटकों के बीच कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि स्थिति जल्द ही नियंत्रण में गई और घायलों को सुरक्षित अस्पताल पहुंचा दिया गया।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here