Saturday, March 14, 2026
38.2 C
Raipur

अब हफ्ते में 4 दिन दिन ही चलेगी इंदौर-शाहजाह फ्लाइट, आगामी 29 मार्च से एयर इंडिया का समर शेड्यूल होगा लागू

 निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्यप्रदेश के इंदौर स्थित देवी अहिल्याबाई होल्कर इंटरनेशनल एयरपोर्ट से संचालित होने वाली एकमात्र अंतरराष्ट्रीय उड़ान के संचालन में बदलाव किया गया है।एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपने नए समर शेड्यूल के तहत इंदौर और शारजाह के बीच संचालित होने वाली फ्लाइट के फेरे घटाने का फैसला लिया है।

सप्ताह में चार दिन ही उपलब्ध होगी सेवा

एयरलाइन के नए शेड्यूल के अनुसार 29 मार्च से यह फ्लाइट सप्ताह में केवल चार दिन ही संचालित होगी।अब यह उड़ान सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को इंदौर से शारजाह और शारजाह से इंदौर के बीच चलेगी।वहीं मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को यह सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।

वेबसाइट पर शुरू हुई टिकट बुकिंग

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर नए शेड्यूल के अनुसार टिकटों की बुकिंग भी शुरू कर दी हैइस बदलाव के बाद इंदौर से शारजाह जाने वाले यात्रियों को अब अपने यात्रा कार्यक्रम को नए शेड्यूल के अनुसार प्लान करना होगा।

बैंकॉक फ्लाइट शुरू होने की चर्चा

इस बदलाव के साथ ही यह भी चर्चा है कि जिन दिनों इंदौर-शारजाह फ्लाइट संचालित नहीं होगी, उन दिनों इंदौर से बैंकॉक के लिए नई अंतरराष्ट्रीय उड़ान शुरू करने की संभावना पर विचार किया जा रहा है।हालांकि इस बारे में अभी तक एयरलाइन या एयरपोर्ट प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

पहले सप्ताह के सातों दिन चलती थी फ्लाइट

गौरतलब है कि यह फ्लाइट 28 अक्टूबर से लागू विंटर शेड्यूल में सप्ताह के सातों दिन नियमित रूप से संचालित की जा रही थी।अब समर शेड्यूल में इसके फेरे कम किए जाने से यात्रियों पर इसका असर पड़ सकता है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Chhattisgarh Opium Farming : CG में कौन करा रहा अफीम की खेती? सरकार बनाम विपक्ष आमने-सामने

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Iran Israel War: Israel पर सबसे बड़ा हमला, क्या Pakistan पर ड्रोन-मिसाइल दागेगा ईरान?

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Viral Girl Monalisa: Viral Girl मोनालिसा की Love Story, Boyfriend के लिए छोड़ा घर ....

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन खर्च पर बड़ा खुलासा, किराए की गाड़ियों पर 130 करोड़ खर्च...

छत्तीसगढ़ पुलिस के वाहन खर्च पर बड़ा खुलासा, किराए की गाड़ियों पर 130 करोड़ खर्च...

खुशखबरी! अब Raipur से Rewa जाना होगा आसान, जानें किराया और शेड्यूल..

खुशखबरी! अब Raipur से Rewa जाना होगा आसान, जानें किराया और शेड्यूल..

देश में LPG संकट! गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें, ब्लैक में 4000 तक सिलेंडर

देश में LPG संकट! गैस एजेंसियों के बाहर लंबी लाइनें, ब्लैक में 4000 तक सिलेंडर

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

छत्तीसगढ़ में कमर्शियल गैस की सप्लाई सीमित!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

Oye Indori ने बाइक की टंकी पर किया खतरनाक स्टंट, बिना हेलमेट और नंबर प्लेट वीडियो वायरल!

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

M.P News : बुरहानपुर में एटीएम से निकले नकली नोट, पैसे निकालने पहुंचे युवक को लगा झटका

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले...

Related Articles

Popular Categories