Tuesday, April 28, 2026
37.1 C
Raipur

M.P Crime : इंदौर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई! ब्राउन शुगर के साथ महिला-पुरुष गिरफ्तार

इंदौर। शहर में अवैध नशे के कारोबार पर नियंत्रण लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आजाद नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली हैपुलिस ने मूसाखेड़ी क्षेत्र से एक महिला और एक पुरुष को ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त सुमित केरकेट्टा और सहायक पुलिस आयुक्त रविंद्र बिलवाल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी लोकेश सिंह भदोरिया के नेतृत्व में की गई।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस टीम क्षेत्र में नियमित गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ लोग अवैध मादक पदार्थ के साथ इलाके में मौजूद हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को पकड़ लिया

महिला से 11.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद

पुलिस ने पहली आरोपी नेहा निवासी मूसाखेड़ी की तलाशी ली, जिसके कब्जे से 11.4 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।

युवक के पास से 10 ग्राम ड्रग्स जब्त

दूसरी कार्रवाई में पुलिस ने संदीप निवासी मूसाखेड़ी को पकड़ा। उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से 10 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई।इस तरह पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से कुल 21.4 ग्राम अवैध मादक पदार्थ जब्त किया।

Read More : M.P Crime : इंदौर में होटल संचालक से की जा रही थी अवैध वसूली, ₹5000 मांगने वाले तीन बदमाश गिरफ्तार

एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आजाद नगर थाने में एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत अलग-अलग मामले दर्ज किए हैंआरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सप्लाई चेन की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर मादक पदार्थ के स्रोत और सप्लाई नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश कर रही है। यह भी जांच की जा रही है कि यह नशा शहर के किन इलाकों में सप्लाई किया जाना था

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : भोपाल में कूलर को लेकर हुआ विवाद बनी जानलेवा, 9वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  राजधानी भोपाल के चूनाभट्टी इलाके...

C.G News : अंबिकापुर में हैरान कर देने वाली घटना रेड के दौरान DSP की गाड़ी चोरी….

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक...

PM मोदी बनाम ममता बनर्जी! बंगाल में झालमुड़ी vs सब्जी टोकरी… किसे मिलेगा जनादेश?

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026...

Related Articles

Popular Categories