Wednesday, September 23, 2026
Home Madhya Pradesh M.P Crime News : सिंगरौली में स्पा सेंटरों को लेकर विवाद, अवैध...

M.P Crime News : सिंगरौली में स्पा सेंटरों को लेकर विवाद, अवैध गतिविधियों के आरोपों से बढ़ी चर्चा

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले में तेजी से खुल रहे स्पा सेंटरों को लेकर शहर में चर्चा तेज हो गई है। स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों का आरोप है कि कुछ स्थानों पर स्पा सेंटर की आड़ में कथित रूप से अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं।

इस संबंध में पुलिस प्रशासन और नगर निगम को कई बार शिकायतें भी दी जा चुकी हैं, लेकिन लोगों का कहना है कि अब तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

इन क्षेत्रों के स्पा सेंटरों पर उठे सवाल

जानकारी के अनुसार बैढ़न, माजन मोड़, नवानगर और विंध्यनगर क्षेत्र में संचालित कुछ स्पा सेंटरों को लेकर संदेह जताया जा रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि इन स्थानों पर चल रहे कुछ स्पा सेंटरों की गतिविधियां संदिग्ध हैं, जिसकी जांच कराई जानी चाहिए।

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो से बढ़ा विवाद

इस पूरे मामले के बीच एक स्पा सेंटर से जुड़ा एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने का भी दावा किया जा रहा है। हालांकि इस ऑडियो की आधिकारिक पुष्टि अभी तक नहीं हो पाई हैइसके बावजूद इस मामले ने शहर में बहस और चर्चाओं को और तेज कर दिया है।

जांच और सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय सामाजिक संगठनों ने मांग की है कि जिले में संचालित सभी स्पा सेंटरों की सघन जांच कराई जाएसाथ ही वहां काम करने वाले कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया जाए।संगठनों का कहना है कि बिना लाइसेंस चल रहे या संदिग्ध गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले स्पा सेंटरों पर सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

Read More : M.P News – रीवा: सेमरिया क्षेत्र में युवक की हथियारों के साथ ‘गैंगस्टर स्टाइल’ तस्वीरें वायरल, इलाके में मचा हड़कंप

पुलिस और राजनीति में भी उठा मामला

जब इस मामले में पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं दी।वहीं कांग्रेस नेता भास्कर मिश्रा ने प्रशासन और सरकार पर निशाना साधते हुए पूरे मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here