ईरान-इजराइल तनाव के बीच दुबई में फंसी लारा दत्ता भारत लौटीं, बेटी के साथ ऐसे पहुंचीं सुरक्षित

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  ईरान और इजराइल के बीच बढ़ते तनाव और एयरस्ट्राइक के बीच बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता कुछ समय के लिए दुबई में फंस गई थीं। हालांकि अब वह अपनी 14 वर्षीय बेटी सायरा के साथ सुरक्षित भारत लौट आई हैं।इससे पहले लारा दत्ता ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा कर मिडिल ईस्ट में बने तनावपूर्ण माहौल और अपनी चिंता के बारे में बताया था।

बेटी की ट्रेनिंग के लिए गई थीं UAE

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लारा दत्ता अपनी बेटी सायरा के साथ यूएई इसलिए गई थीं, ताकि सायरा वहां मौजूद एक प्रतिष्ठित टेनिस कोच से ट्रेनिंग ले सके।जब क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बनी, उस समय उनके पति और पूर्व टेनिस खिलाड़ी महेश भूपति काम के सिलसिले में लंदन में मौजूद थे, जबकि लारा और उनकी बेटी दुबई में थीं।

एयरस्ट्राइक के बीच लिया जोखिम भरा फैसला

भारत लौटने के अपने अनुभव के बारे में लारा दत्ता ने बताया कि उन्होंने और उनकी बेटी ने फुजैराह से फ्लाइट लेने का फैसला किया।उन्होंने बताया कि उनका घर जेबेल अली पोर्ट से करीब 10 किलोमीटर दूर था, जहां लगातार बमबारी की खबरें आ रही थीं। ऐसे माहौल में उन्होंने कार से करीब दो घंटे का सफर तय कर फुजैराह पहुंचकर फ्लाइट पकड़ी।

“ऐसा लगा जैसे एयरलिफ्ट 2 का हिस्सा हूं”

लारा दत्ता ने बताया कि हालात काफी डरावने थे क्योंकि जिस इलाके से वे रवाना हुईं, वहां से एक दिन पहले ही फुजैराह एयरपोर्ट और तेल रिफाइनरी पर हमला हुआ था।एक्ट्रेस ने मजाकिया अंदाज में कहा कि उन्होंने अपने को-स्टार अक्षय कुमार से कहा कि उन्हें ऐसा लग रहा है जैसे वह फिल्म ‘एयरलिफ्ट 2’ का हिस्सा बन गई हों।

UAE सरकार की सुरक्षा व्यवस्था की सराहना

लारा दत्ता ने कहा कि इस तनावपूर्ण स्थिति में यूएई सरकार ने सुरक्षा के बेहतरीन इंतजाम किए और लोगों को सुरक्षित रखने के लिए लगातार निर्देश जारी किए।उन्होंने बताया कि उन्हें सलाह दी गई थी कि हालात सामान्य होने तक घर के अंदर ही रहें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *