Gold Silver Price Crash : मुनाफावसूली ने बिगाड़ा बाजार का खेल: रिकॉर्ड ऊंचाई से नीचे आए गोल्ड-सिल्वर, जानें लेटेस्ट रेट्स

0
194
Gold Silver Price Today
Gold Silver Price

Gold Silver Price Crash : नई दिल्ली। पिछले कई दिनों से आसमान छू रही सोने और चांदी की कीमतों पर शुक्रवार, 30 जनवरी को अचानक ब्रेक लग गया। वैश्विक और घरेलू बाजार में हुई भारी मुनाफावसूली (Profit Booking) के चलते कमोडिटी मार्केट (MCX) पर चांदी की कीमतों में ₹67,000 (करीब 17%) की ऐतिहासिक गिरावट दर्ज की गई। वहीं, सोना भी ₹15,000 प्रति 10 ग्राम तक सस्ता हो गया।

MCX और सर्राफा बाजार के ताजा भाव आज सुबह MCX पर चांदी का भाव गिरकर ₹3.32 लाख प्रति किलो पर आ गया था, हालांकि दोपहर तक इसमें मामूली रिकवरी देखी गई और यह ₹3.51 लाख पर ट्रेड कर रही है। वहीं, सोना ₹1.54 लाख प्रति 10 ग्राम के निचले स्तर को छूने के बाद रिकवर होकर ₹1.64 लाख के आसपास बना हुआ है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, फिजिकल मार्केट में 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,68,475 पर आ गया है।

गिरावट की मुख्य वजह: मुनाफावसूली बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि पिछले 29 दिनों में सोने में ₹35,000 और चांदी में ₹1.27 लाख से अधिक की जो तेजी आई थी, उसके बाद निवेशकों ने आज ऊंचे स्तरों पर मुनाफा काटा। इसी प्रॉफिट बुकिंग के कारण सोने-चांदी के ETF (Exchange Traded Funds) में भी 23% तक की गिरावट दर्ज की गई है।

सोना खरीदते समय सावधानी जरूरी

बाजार में आई इस गिरावट के बीच यदि आप खरीदारी की योजना बना रहे हैं, तो इन दो बातों का विशेष ध्यान रखें:

  • BIS हॉलमार्क: हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें।

  • रेट क्रॉस चेक: 24, 22 और 18 कैरेट के रेट अलग-अलग होते हैं, इसलिए खरीदारी से पहले IBJA की वेबसाइट पर भाव जरूर चेक करें।

असली चांदी की पहचान के आसान तरीके

  1. मैग्नेट टेस्ट: असली चांदी चुंबक की ओर आकर्षित नहीं होती।

  2. आइस टेस्ट: चांदी की सतह पर बर्फ का टुकड़ा रखने पर वह सामान्य से कहीं ज्यादा तेजी से पिघलता है।

  3. क्लॉथ टेस्ट: सफेद कपड़े से चांदी को रगड़ने पर यदि काला निशान आता है, तो वह शुद्धता की निशानी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here