Tuesday, April 28, 2026
40.1 C
Raipur

मिडिल ईस्ट युद्ध और तनाव के बीच भारत को बड़ी राहत! सऊदी तेल लेकर मुंबई पहुंचा बड़ा टैंकर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: ईरान-इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट में हालात लगातार गंभीर होते जा रहे हैं। इसी बीच भारत के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। सऊदी अरब से कच्चा तेल लेकर एक बड़ा टैंकर सुरक्षित रूप से मुंबई बंदरगाह पहुंच गया है, जिसने खतरनाक होर्मुज जलडमरूमध्य (Hormuz Strait) को पार कर भारत तक अपनी यात्रा पूरी की।

विशेषज्ञों के अनुसार युद्ध जैसे हालात के बीच इस जहाज का सुरक्षित पहुंचना भारत की ऊर्जा आपूर्ति के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Read More : मध्य प्रदेश में गहराया LPG संकट! बुकिंग सर्वर डाउन, एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

1.35 लाख मीट्रिक टन तेल लेकर पहुंचा जहाज

जानकारी के मुताबिक लाइबेरिया के झंडे वाला तेल टैंकर शेनलोंग (Suezmax)’ लगभग 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल लेकर सऊदी अरब से रवाना हुआ था

इस जहाज का कप्तान भारतीय था और इसने दुनिया के सबसे संवेदनशील समुद्री मार्गों में से एक होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर यात्रा की।

युद्ध के बीच जोखिम भरा समुद्री सफर

वर्तमान में मिडिल ईस्ट क्षेत्र में युद्ध जैसी स्थिति बनी हुई है। कई जहाजों पर ड्रोन और मिसाइल हमले होने की घटनाएं सामने चुकी हैं, जिसके कारण समुद्री व्यापार और तेल सप्लाई पर खतरा मंडरा रहा है।ऐसे हालात में इस जहाज का सुरक्षित भारत पहुंचना ऊर्जा बाजार के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

सऊदी अरब के रास तुनारा पोर्ट से हुआ था रवाना

बताया जा रहा है कि इस टैंकर ने सऊदी अरब के रास तुनारा पोर्ट से कच्चा तेल लोड किया था। इसके बाद जहाज ने होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर भारत की ओर यात्रा की और अंततः मुंबई बंदरगाह पर डॉक किया गयायहां से कच्चा तेल पूर्वी मुंबई के माहुल क्षेत्र में स्थित रिफाइनरियों तक पहुंचाया जाएगा, जहां इसका प्रसंस्करण किया जाएगा।

एक और तेल टैंकर भारत की ओर

सूत्रों के मुताबिक एक अन्य तेल टैंकर भी भारत की ओर बढ़ रहा हैइससे यह संकेत मिलता है कि वैश्विक तनाव के बावजूद भारत के लिए तेल सप्लाई बनाए रखने की कोशिश जारी है।

सरकार का कहना है कि देश में फिलहाल ईंधन की कोई कमी नहीं है और ऊर्जा आपूर्ति को स्थिर बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।

सुरक्षा के लिए बंद किया गया ट्रैकिंग सिस्टम

खतरनाक समुद्री मार्ग से गुजरते समय जहाज ने सुरक्षा कारणों से अपना AIS ट्रैकिंग सिस्टम अस्थायी रूप से बंद कर दिया था, जिससे उसकी लोकेशन सार्वजनिक रूप से दिखाई दे।बाद में 9 मार्च को इस सिस्टम को दोबारा चालू किया गया, जिसके बाद जहाज सुरक्षित रूप से मुंबई पहुंच गया।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच यह घटना दर्शाती है कि वैश्विक ऊर्जा सप्लाई चेन अभी भी सक्रिय है, हालांकि जोखिम लगातार बना हुआ है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories