Monday, April 27, 2026
33.1 C
Raipur

CG NEWS: कलेक्टर के नाम से फर्जी नंबर से संदेश भेजने का मामला, कलेक्टर ने लोगों को किया सतर्क

CG NEWS: फकरे आलम खान/ दंतेवाड़ा -बचेली : दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के नाम का दुरुपयोग करते हुए एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा फर्जी कॉन्टैक्ट नंबर से कुछ लोगों को संदेश भेजने का मामला सामने आया है। इस संबंध में कलेक्टर श्री ध्रुव ने स्पष्ट किया है कि उक्त नंबर उनका नहीं है और न ही उनके द्वारा किसी प्रकार का संदेश भेजा गया है।

 

CG NEWS: कलेक्टर ध्रुव ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा उनके नाम का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है, जो पूरी तरह फर्जी है। उन्होंने आम नागरिकों से अपील की है कि ऐसे किसी भी फर्जी नंबर या संदेश पर ध्यान न दें और किसी प्रकार की सहायता या जानकारी साझा न करें।

CG NEWS: उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को इस प्रकार का संदेश प्राप्त होता है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। कलेक्टर श्री ध्रुव ने नागरिकों से साइबर फ्रॉड के प्रति सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी संदिग्ध कॉल या संदेश के झांसे में न आएं और सतर्कता बरतें।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

IPL 2026 : ‘संकटमोचन’ नहीं, सिर्फ ‘रिंकू’ कहलाना पसंद! मैच के बाद खुद बताया नाम

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट...

M.P के 3,259 संदिग्धों को बंगाल ने माना अपना निवासी, 19 निकले अवैध, BSF को सौंपे गए

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश में चिह्नित संदिग्ध बांग्लादेशी...

IPL 2026 : सुपर ओवर में KKR की रोमांचक जीत, IPL 2026 पॉइंट्स टेबल में मची हलचल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईपीएल 2026 का 38वां मुकाबला...

M.P News : लव मैरिज के 7 महीने बाद खुदकुशी, मौत से पहले पति ने पत्नी को ठहराया जिम्मेदार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल से...

Related Articles

Popular Categories