Friday, May 1, 2026
38.1 C
Raipur

CG NEWS: एनएचएम कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य मुलाकात, एनएचएम कर्मचारियों को भी कैशलेश चिकित्सा सुविधा देने का किया अनुरोध

CG NEWS: रायपुर: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) कर्मचारी संघ के प्रदेश प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से उनके विधानसभा कार्यालय में सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एनएचएम कर्मचारियों की विभिन्न लंबित मांगों के संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र निराकरण का आग्रह किया।

CG NEWS: संघ के प्रतिनिधियों ने पूर्व में की गई घोषणाओं एवं मोदी की गारंटी के तहत कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान की बात रखते हुए मांगों को जल्द पूरा करने का अनुरोध किया। इस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आश्वस्त करते हुए कहा कि सुशासन की सरकार में कर्मचारियों के हितों का पूरा ध्यान रखा जा रहा है और सभी कर्मचारियों के सुख-दुख में सरकार उनके साथ है। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की सभी जायज मांगों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने का प्रयास किया जाएगा।

CG NEWS: ज्ञात हो कि एनएचएम कर्मचारियों ने अनुकंपा नियुक्ति, कैशलेस चिकित्सा सुविधा लागू करने, स्थानांतरण नीति, नए मानव संसाधन नीति, नियमित भर्ती में एनएचएम कर्मचारियों को अनुभव का अंक सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों तक आंदोलन किया था, जिसे सरकार के आश्वासन के बाद समाप्त किया गया था।

CG NEWS: एनएचएम संघ के प्रतिनिधिमंडल में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अमित कुमार मिरी, संघ के प्रवक्ता एवं जिलाध्यक्ष जिला बेमेतरा पुरन दास, प्रदेश सलाहकार दिनेश खर्कवाल, जिलाध्यक्ष दुर्ग डॉ. आलोक शर्मा, जिलाध्यक्ष मोहला मानपुर संतोष चंदेल, जिलाध्यक्ष गरियाबंद अमृत राव भोसले सहित संघ के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Bharatmala Project scam : भारतमाला परियोजना जमीन घोटाला: पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर के भाई...#cg

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Latest YouTube Shorts

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

रायपुर में ‘स्ट्रेंजर पार्टी’ पर बवाल! बजरंग दल का विरोध...#shorts #viralnews #viralvideo

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

शादी से पहले दुष्कर्म केस में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड बोली 10 साल संबंध बनाए...#cg #news

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या, पारिवारिक तनाव और विवाद की जांच जारी...#shorts #raipur

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

धमतरी में पूर्व मंत्री के भाई के घर ED रेड 12 से अधिक अधिकारी खंगाल रहे दस्तावेज...#cg #cgnews

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

कॉन्सर्ट बना रणभूमि, यूनिवर्सिटी में छात्रों के बीच जमकर मारपीट, वीडियो वायरल...#viralvideo #short

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

छत्तीसगढ़ में गर्मी के साथ शराब की खपत ने तोड़े रिकॉर्ड, एक दिन में करोड़ों की बिक्री...#cg #sharab

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories