Thursday, September 10, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : बिलासपुर में बिना नंबर प्लेट वाली बाइक–कार को अब...

CG NEWS : बिलासपुर में बिना नंबर प्लेट वाली बाइक–कार को अब पेट्रोल नहीं मिलेगा, इस जिले में लागू हुआ नियम

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : बिलासपुर : बिलासपुर में अब बिना नंबर प्लेट या छेड़छाड़ की हुई नंबर वाली बाइक और कारों को पेट्रोल नहीं मिलेगा। एसएसपी रजनेश सिंह के निर्देश पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू की है। जिले के किसी भी पेट्रोल या डीजल पंप पर ऐसे वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा।

CG NEWS : पुलिस ने सभी पंप संचालकों को निर्देश दिया है कि संदिग्ध वाहनों की जानकारी तुरंत कंट्रोल रूम नंबर 9479193099 पर दें। थानेदार और चौकी प्रभारी भी ऐसे मामलों में कड़ी कार्रवाई कर रहे हैं और अदालत में चालान पेश किया जा रहा है।

CG NEWS : पंप संचालकों को स्पष्ट किया गया है कि नियमों के विपरीत नंबर प्लेट वाले वाहनों को ईंधन न दें। निर्देशों की अनदेखी करने पर पंप संचालकों के खिलाफ प्रशासन द्वारा कार्रवाई की जाएगी। एडिशनल एसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के अनुसार, बिना नंबर वाले वाहन अपराध और सड़क हादसों में शामिल पाए गए हैं, इसलिए इसे रोकने और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here