CG NEWS: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से दो गांजा तस्कर गिरफ्तार, 51 लाख का माल बरामद

0
229
CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS: जगदलपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। बोधघाट थाना पुलिस ने ओडिशा में दबिश देकर दो अंतरराज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया, जो छत्तीसगढ़ में गांजे की आपूर्ति कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से करीब 102.82 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 51 लाख 41 हजार रुपये है।

CG NEWS: पुलिस को सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजा लेकर एक व्यक्ति आडावल रेलवे गेट पर ग्राहकों की तलाश में खड़ा है। नाकाबंदी के दौरान पवन नेताम नामक आरोपी से 2.58 किलोग्राम गांजा और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में उसने बताया कि यह गांजा ओडिशा के रायगड़ा जिले से आया है।

CG NEWS: जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने ओडिशा के काशीपुर थाना क्षेत्र के दाबलीगुड़ा गांव में दबिश देकर सप्लायर हीरालाल नायक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 100.24 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। दोनों आरोपियों के खिलाफ NDPS Act की धारा 20(b)(ii)(B) और 20(b)(ii)(C) के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया।

CG NEWS: पुलिस का कहना है कि बस्तर क्षेत्र में नशे के कारोबार पर रोक लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और अवैध धंधों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here