IPL 2026 Schedule : नहीं होगा आईपीएल के सभी मैचों का ऐलान! जानें BCCI क्यों कर रही ऐसा

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईपीएल के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने बताया है कि IPL 2026 का शेड्यूल अगले 2-3 दिनों में जारी कर दिया जाएगा।

हालांकि इस बार पूरे टूर्नामेंट का शेड्यूल एक साथ घोषित नहीं किया जाएगा। शुरुआत में सिर्फ पहले 20 दिनों के मैचों का कार्यक्रम जारी किया जाएगा।

28 मार्च से शुरू होगा IPL 2026

BCCI के सचिव देवजीत साइकिया के अनुसार IPL 2026 का आगाज 28 मार्च से होगा। इसके बाद आगे के मुकाबलों की तारीखें टूर्नामेंट के दौरान ही घोषित की जाएंगी।यह आईपीएल का 19वां सीजन होगा और इसमें एक बार फिर 10 टीमें खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।

Read More : M.P News : बड़वानी में बड़ा बस हादसा! अनियंत्रित होकर खेत में उतरी बस, कई यात्री घायल

चुनाव की वजह से पूरा शेड्यूल जारी नहीं

BCCI द्वारा पूरा शेड्यूल एक साथ जारी न करने के पीछे चुनाव कार्यक्रम बड़ी वजह बताया जा रहा है।दरअसल, IPL के दौरान ही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में चुनाव होने की संभावना है। इन राज्यों में अप्रैल में मतदान हो सकता है, लेकिन अभी तक चुनाव की आधिकारिक तारीखें घोषित नहीं हुई हैं।इसी वजह से BCCI चुनाव कार्यक्रम को ध्यान में रखते हुए मैचों का शेड्यूल चरणबद्ध तरीके से जारी करेगी।

टीमों ने शुरू की तैयारी

IPL 2026 के लिए सभी 10 टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

  • चेन्नई सुपर किंग्स का कैंप चेन्नई में लगा है

  • पंजाब किंग्स ने धर्मशाला में ट्रेनिंग शुरू की है

  • राजस्थान रॉयल्स ने भी पिछले महीने के आखिर में अपना कैंप शुरू कर दिया

टीमें प्रैक्टिस मैच और फिटनेस सेशन के जरिए टूर्नामेंट की तैयारी में जुटी हुई हैं।

पिछले सीजन की फाइनलिस्ट से हो सकती है शुरुआत

आमतौर पर IPL की शुरुआत पिछले सीजन की दो फाइनलिस्ट टीमों के मुकाबले से होती है। पिछले सीजन में RCB चैंपियन रही थी, इसलिए इस बार उसके सामने खिताब बचाने की चुनौती होगी।फैंस अब जल्द ही IPL 2026 के शुरुआती मुकाबलों के शेड्यूल का इंतजार कर रहे हैं। 🏏🔥

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *