Wednesday, June 10, 2026
39 C
Raipur

मिडिल ईस्ट संकट के बीच बड़ी राहत! दुबई, अबू धाबी समेत कई शहरों से भारत के लिए स्पेशल फ्लाइट्स शुरू

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: अमेरिका, इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण मिडिल ईस्ट में बने हालात के बीच विदेशों में फंसे भारतीयों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। भारत की प्रमुख एयरलाइंस एयर इंडिया और इंडिगो ने पश्चिम एशिया के कई शहरों से आने-जाने के लिए विशेष उड़ानों का संचालन शुरू कर दिया है।

इन स्पेशल फ्लाइट्स के जरिए दुबई, अबू धाबी, शारजाह समेत कई स्थानों से भारतीय यात्रियों को सुरक्षित लाने और ले जाने की व्यवस्था की जा रही है।

पश्चिम एशिया से संचालित होंगी 58 विशेष उड़ानें

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एयर इंडिया पश्चिम एशिया से कुल 58 विशेष उड़ानें संचालित करेगी। इन उड़ानों के जरिए बड़ी संख्या में यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

नागरिक उड्डयन मंत्रालय के मुताबिक, 9 मार्च को भारतीय एयरलाइंस ने पश्चिम एशिया से 45 उड़ानें संचालित कीं, जिनके माध्यम से करीब 7,047 यात्री भारत पहुंचे

Read More : Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती का दिव्य आयोजन, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

जेद्दा के लिए भी शुरू होंगी उड़ानें

एयर इंडिया ने जानकारी दी है कि वह दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित करेगी।वहीं एयर इंडिया एक्सप्रेस हैदराबाद और कोझिकोड से जेद्दा के लिए एक-एक राउंड ट्रिप उड़ान संचालित करेगी। इन सभी उड़ानों को संबंधित भारतीय और स्थानीय प्राधिकरणों से अनुमति मिलने के बाद शुरू किया गया है।

मस्कट के लिए नियमित सेवाएं

एयर इंडिया एक्सप्रेस मस्कट के लिए अपनी निर्धारित सेवाएं भी जारी रखेगी। इसके तहत दिल्ली, मुंबई, कन्नूर, तिरुवनंतपुरम और तिरुचिरापल्ली से एक-एक राउंड ट्रिप संचालित होगी, जबकि कोच्चि से दो राउंड ट्रिप उड़ानें चलेंगी।

इंडिगो भी बढ़ाएगी उड़ानों की संख्या

इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस ने भी घोषणा की है कि वह बुधवार से मिडिल ईस्ट के 8 गंतव्यों के लिए उड़ानें संचालित करेगी। इसके अलावा कुछ यूरोपीय देशों के लिए भी चुनिंदा उड़ानें संचालित की जाएंगी।

यात्रियों की सुरक्षा पर सरकार की नजर

नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने बताया कि सरकार पश्चिम एशिया की बदलती परिस्थितियों पर लगातार नजर रख रही है। एयरलाइंस को स्थिति के अनुसार संचालन व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं।मंत्रालय ने यह भी स्पष्ट किया कि यात्रियों की सुरक्षा और सेवाओं की निरंतरता सर्वोच्च प्राथमिकता है।

वैकल्पिक हवाई अड्डों की भी व्यवस्था

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने अतिरिक्त आगमन और प्रस्थान स्लॉट की सुविधा उपलब्ध कराई है। इसके साथ ही मस्कट इंटरनेशनल एयरपोर्ट को वैकल्पिक हवाई अड्डे के रूप में इस्तेमाल करने की अनुमति देने के लिए संबंधित देशों के अधिकारियों से बातचीत की गई है।

इन कदमों से उम्मीद है कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच भी भारतीय यात्रियों की आवाजाही सुरक्षित और सुचारू रूप से जारी रह सकेगी।

Share The News

Latest YouTube Videos

Gariaband  Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Gariaband Electricity News-अंधेरे में गुजर रही 48 गांवों की जिंदगी,PM मोदी को खू*न से लिखे 500 पत्र

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Nandanvan Bird Sanctuary Case: नंदनवन में भ्रष्टाचार का 'पक्षी विहार'! SDO आरपी दुबे पर गिरेगी गाज!

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Raipur New Gen Hospital: रायपुर में खुला New Gen Hospital, महिलाओं और मरीजों को मिलेगा समग्र उपचार

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Bacheli News: 10 परिवारों पर बेदखली की तलवार, जान बचाने के नाम पर घर छोड़ने का आदेश

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Chhattisgarh Corruption:55 लाख एकड़ जमीन घोटाला,मंत्री से पटवारी तक भ्रष्टाचार में डूबे हैं अधिकारी

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Vedanta plant accident: वेदांता ब्लास्ट ने छीन लिया पिता का साया, देखिए दर्दनाक कहानी...

Latest YouTube Shorts

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

जंगल सफारी में करोड़ों के नए झूलों पर चला बुलडोजर, सरकारी धन की बर्बादी पर घिरे अधिकारी

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

MP News: जिम में वर्कआउट नहीं, चली रॉड और धारदार हथियार!

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

Devendra Yadav कुर्ते को लेकर नया विवाद, वायरल वीडियो पर उठे सवाल

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

खान सर पर केस दर्ज! फायरिंग मामले में नया खुलासा

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

बागेश्वर सरकार का बड़ा बयान, हिंदू समाज को किया एकजुट रहने का आह्वान

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Jagdalpur News: 2 साल की मासूम का अपहरण, पुलिस की नाकेबंदी से घबराकर बच्ची को छोड़ भागे आरोपी

Jagdalpur News: जगदलपुर। दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण थाना क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories