Monday, April 27, 2026
32.7 C
Raipur

Surajpur Police International Women’s Day : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पुलिस विभाग में जश्न, महिला कर्मियों के सम्मान में आयोजित हुई खेलकूद प्रतियोगिता

Surajpur Police International Women’s Day : सूरजपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सूरजपुर पुलिस ने महिला अधिकारी और कर्मचारियों के सम्मान में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया। डीआईजी व एसएसपी श्री प्रशांत कुमार ठाकुर के मुख्य आतिथ्य में पुलिस लाइन में महिला सशक्तिकरण का संदेश देते हुए पुलिस की महिला जांबाजों को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।

सम्मान और सराहना का दिन डीआईजी व एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने महिला पुलिसकर्मियों को पुष्पगुच्छ, स्मृति चिन्ह और प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज महिलाएं कानून व्यवस्था से लेकर हर चुनौतीपूर्ण क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रही हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण को समाज के समृद्ध भविष्य की कुंजी बताया। साथ ही, जिले के विभिन्न थाना और चौकियों में भी प्रभारियों द्वारा महिला कर्मियों को उपहार देकर उनका मनोबल बढ़ाया गया।

खेल के मैदान में दिखा महिला पुलिसकर्मियों का दमखम महिला दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें महिला कर्मियों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। आरक्षक झमिता वरकरे और अंजली टोप्पो ने कुसी दौड़ में, एएसआई बबीता यादव, प्रधान आरक्षक अल्का टोप्पो व नीलम भगत ने जलेबी दौड़ में, और चिंता पैंकरा, देशमती व चंदा भास्कर ने गिलास निशानेबाजी में अपनी श्रेष्ठता साबित की। इसके अलावा चम्मच दौड़ में नीलम भगत प्रथम रहीं। रक्षित निरीक्षक अशोक गिरी ने प्रतियोगिता में रेफरी की भूमिका निभाई।

महिला सशक्तिकरण के प्रति पुलिस प्रशासन की प्रतिबद्धता इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी सहित विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। डीआईजी ने महिला पुलिसकर्मियों के जज्बे को सलाम करते हुए कहा कि उनके अधिकारों की रक्षा और उनके सम्मान के लिए पुलिस विभाग सदैव प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी महिला कर्मियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Babu Khemani :  बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

Babu Khemani : बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब: दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल...

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Latest YouTube Shorts

शिवरीनारायण में 9 दिनों तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे श्रीराम कथा...#cg #news #cgnews

शिवरीनारायण में 9 दिनों तक जगद्गुरु रामभद्राचार्य सुनाएंगे श्रीराम कथा...#cg #news #cgnews

वर्दी पर दाग! डायल 112 में पैसे लेते दिखा आरक्षक, वायरल वीडियो ने खोली पोल...#cg #cgpolice #viral

वर्दी पर दाग! डायल 112 में पैसे लेते दिखा आरक्षक, वायरल वीडियो ने खोली पोल...#cg #cgpolice #viral

फोरम के आदेश के बाद भी नहीं थमी वसूली रायपुर के मॉल्स में अवैध पार्किंग शुल्क जारी...#cg #shorts

फोरम के आदेश के बाद भी नहीं थमी वसूली रायपुर के मॉल्स में अवैध पार्किंग शुल्क जारी...#cg #shorts

दुर्ग में अफेयर के चलते खौफनाक कांड युवती ने आरक्षक की पत्नी बेटे की बेरहमी से हत्या...#cg #shorts

दुर्ग में अफेयर के चलते खौफनाक कांड युवती ने आरक्षक की पत्नी बेटे की बेरहमी से हत्या...#cg #shorts

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बाबू खेमानी का सट्टा साम्राज्य बेनकाब दुबई कनेक्शन, ऑनलाइन सट्टे से अरबों का खेल, करोड़ों की...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

बंगाल में रिकॉर्ड वोटिंग से सियासी हलचल 93% मतदान के बाद ‘बदलाव’ या ‘बरकरार’ पर नजरें...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories