Burhanpur Police Cyber Cell Success : बुरहानपुर पुलिस का ‘ऑपरेशन मोबाइल वापसी’: साइबर सेल ने 13 लाख रुपये के 70 गुम मोबाइल किए बरामद

VIKASH KHALKHO

Burhanpur Police Cyber Cell Success : बुरहानपुर। बुरहानपुर पुलिस के साइबर सेल और जिले के सभी थानों में संचालित ‘साइबर हेल्प डेस्क’ ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तकनीकी कौशल और केंद्र सरकार के CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल की मदद से पिछले 13 महीनों के दौरान खोए हुए 70 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इन स्मार्टफोन्स की कुल कीमत लगभग 13 लाख रुपये आंकी गई है।

तकनीकी प्रयासों से मिली कामयाबी बुरहानपुर पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे तकनीकी प्रयासों के तहत, संचार साथी पोर्टल और मोबाइल ट्रेसिंग सिस्टम का उपयोग करके इन मोबाइल्स को ट्रैक किया गया। बरामद किए गए 70 मोबाइलों में विभिन्न 10 बड़ी कंपनियों के हैंडसेट शामिल हैं।

छात्रों के लिए बड़ी राहत बरामद मोबाइलों में कई ऐसे फोन भी शामिल हैं जो पढ़ाई करने वाले छात्रों के थे, जिनकी ऑनलाइन पढ़ाई और अन्य महत्वपूर्ण डेटा इन्हीं फोन्स पर निर्भर थे। जब पुलिस ने असली मालिकों को बुलाकर उनके मोबाइल सुपुर्द किए, तो फोन पाकर आवेदकों के चेहरे खुशी से खिल उठे। मोबाइल वापस मिलने पर आम नागरिकों ने बुरहानपुर पुलिस और साइबर सेल की टीम का हृदय से आभार जताया।

बाइट: देवेंद्र पाटीदार (एसपी, बुरहानपुर) “साइबर सेल और हमारी साइबर हेल्प डेस्क की टीम ने बहुत मेहनत की है। CEIR पोर्टल के माध्यम से हमने पिछले 13 महीनों में गुम हुए मोबाइल्स को ट्रेस किया। हमारा प्रयास है कि आम जनता की खोई हुई वस्तुओं को उन्हें वापस दिलाया जाए और साइबर अपराधों पर निरंतर लगाम लगाई जाए।”

इस सफल अभियान में बुरहानपुर साइबर सेल की टीम की सराहनीय भूमिका रही है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि मोबाइल गुम होने पर तुरंत नजदीकी साइबर हेल्प डेस्क या पुलिस पोर्टल पर सूचना दें।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *