रायपुर : BJP नेता की पुलिसकर्मियों से बदसलूकी, नशे में पकड़ी कॉन्स्टेबल की कॉलर, ड्रिंक एंड ड्राइव केस में अरेस्ट

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस अभियान के दौरान हंगामा करने वाले एक भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि नेता ने नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पुलिसकर्मियों से बदसलूकी की और ड्यूटी में बाधा डाली।घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है, जहां पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

नशे में वाहन चलाते पकड़ा गया चालक

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 8 मार्च की रात ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान के तहत वाहनों की जांच की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने CG-07-DD-6532 नंबर की कार को रोका।कार चला रहे व्यक्ति की पहचान विकास शुक्ला के रूप में हुई। जांच के दौरान सामने आया कि वह शराब के नशे में वाहन चला रहा था।

Read More : C.G Crime : दुर्ग में नाबालिग ने रचा खुद के अपहरण का ड्रामा, पुलिस जांच में म्यूल अकाउंट नेटवर्क का खुलासा

कार्रवाई की बात पर भड़का आरोपी

जैसे ही पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई की बात कही, आरोपी भड़क गया और पुलिसकर्मियों से बहस करने लगा। बताया जा रहा है कि उसने खुद को भाजपा का मंडल अध्यक्ष बताते हुए पुलिस अधिकारियों को धमकाना शुरू कर दिया।आरोप है कि उसने ट्रैफिक टीआई को वर्दी उतरवा देने तक की धमकी दी।

पुलिसकर्मी से धक्का-मुक्की और वर्दी फाड़ने का आरोप

विवाद बढ़ने पर आरोपी ने ड्यूटी पर तैनात एक आरक्षक की कॉलर पकड़ ली और उसके साथ धक्का-मुक्की की। इस दौरान पुलिसकर्मी की वर्दी भी फट गई।मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और आरोपी को काबू में लिया।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पुलिस ने आरोपी विकास शुक्ला के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, गाली-गलौज और मारपीट सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि ड्रिंक एंड ड्राइव के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, चाहे वह किसी भी पद या पार्टी से जुड़ा क्यों न हो।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *