M.P News : इंदौर में दिल दहला देने वाली घटना! पति ने पत्नी की हत्या कर खुद लगाई फांसी, दो बच्चे हुए अनाथ

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के परदेशीपुरा थाना क्षेत्र की गली नंबर 3 में मंगलवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। आर्थिक तंगी से परेशान एक व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी की हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए।

बच्चों के लौटने पर सामने आया खौफनाक दृश्य

जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान एकनाथ पिता आनंद वाघ (43 वर्ष) निवासी 108/3 नंदा नगर इंदौर के रूप में हुई है। वहीं उनकी पत्नी रोहिणी वाघ (36 वर्ष) भी इसी पते की निवासी थीं।

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 8 बजे एकनाथ ने अपने दोनों बेटों को दूध लेने के लिए बाहर भेज दिया। करीब 20 मिनट बाद जब दोनों बच्चे वापस घर लौटे तो उन्होंने देखा कि उनके पिता फंदे पर लटके हुए थे, जबकि घर के दूसरे हिस्से में उनकी मां का शव पड़ा था।मौके पर टूटी हुई चूड़ियां भी मिली हैं, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि घटना से पहले घर में संघर्ष हुआ होगा।

दो बेटों के सिर से उठ गया माता-पिता का साया

इस घटना के बाद परिवार के दोनों बेटे पूरी तरह बेसहारा हो गए हैं।

  • मोहित वाघ (17 वर्ष) – कक्षा 11वीं का छात्र

  • मयंक वाघ (13 वर्ष) – कक्षा 7वीं का छात्र

दोनों बच्चों ने ही घर लौटकर इस भयावह घटना को देखा, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

मामले में थाना प्रभारी आर.डी. कानवा ने बताया कि मृतक एकनाथ मैकेनिक का काम करता था, लेकिन पिछले कुछ समय से उसे नियमित काम नहीं मिल रहा था। इसी कारण वह आर्थिक संकट से जूझ रहा था।बताया जा रहा है कि उसने पैसों की जरूरत के चलते अपना एक मकान भी बेच दिया था।

Read More : मिडिल ईस्ट तनाव के बीच मोदी सरकार का बड़ा फैसला! अब 25 दिन बाद ही कर सकेंगे LPG सिलेंडर बुक

पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही परदेशीपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया।पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की परिस्थितियों का स्पष्ट पता लगाया जा सके।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *