M.P News : S.P कार्यालय पहुंचा सटोरिया झल्लू यादव, सौंपे बेगुनाही के सबूत, वायरल वीडियो को बताया साजिश

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : पुलिस की लगातार सख्ती के बीच सटोरिया झल्लू यादव पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और अपनी बेगुनाही के सबूत अधिकारियों के सामने पेश किए। उसने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दी।झल्लू यादव का कहना है कि वह पिछले एक वर्ष से दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक बिछिया थाने में नियमित रूप से हाजिरी दे रहा है।

वायरल वीडियो को बताया पुराना

झल्लू यादव ने अधिकारियों को बताया कि सोशल मीडिया पर वायरल किया गया वीडियो कई साल पुराना है। उसके अनुसार यह वीडियो उस समय का है जब वह सट्टेबाजी का काम करता था।उसका आरोप है कि कुछ महिलाओं ने जानबूझकर यह पुराना वीडियो अब वायरल किया है।

गोकशी की शिकायत के बाद बढ़ा विवाद

झल्लू यादव का कहना है कि उसने कुछ महिलाओं द्वारा की जा रही कथित गोकशी की शिकायत पुलिस से की थी। इसी बात से नाराज होकर उसके खिलाफ साजिश रची गई।उसने आरोप लगाया कि होली के दौरान उसके परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई थी।

Read More : M.P Crime : इंदौर में मस्जिद के हिसाब-किताब विवाद में चाकूबाजी! युवक पर हमला, जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने दर्ज किया था मामला

बताया जा रहा है कि मारपीट की शिकायत के बाद बिछिया थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इसके बाद ही यह विवाद और बढ़ गया।

पुलिस अधिकारियों ने झल्लू यादव को फिलहाल थाने में नियमित हाजिरी देते रहने के निर्देश दिए हैं और भविष्य में किसी भी तरह की अवैध गतिविधि से दूर रहने की चेतावनी भी दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *