Friday, April 24, 2026
30.6 C
Raipur

Raipur Crime : टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल पर ऑनलाइन सट्टा: रायपुर में 6 आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल-कार और लाखों का हिसाब जब्त

Raipur Crime : रायपुर : रायपुर में टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खिलाने वाले 6 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, थाना तेलीबांधा और डीडी नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने की। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन, नगदी, एक कार और लाखों रुपए के सट्टे का हिसाब जब्त किया गया है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर तेलीबांधा क्षेत्र में कार्रवाई कर चार आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में धरमू उर्फ धर्मेंद्र पोहानी, संजय तकटानी उर्फ सोनू, राहुल असलानी और अभय शर्मा उर्फ अब्बू शामिल हैं।

Raipur Crime : जांच में सामने आया कि आरोपी kingdombooks.com और jmdbet777.com जैसी ऑनलाइन बेटिंग साइट्स के जरिए आईडी बनाकर और बांटकर सट्टा खिला रहे थे। पुलिस ने उनके कब्जे से 8 मोबाइल फोन, 16 हजार रुपये नकद, एक क्रेटा कार (सीजी 04 एमपी 0633) और लाखों रुपये के सट्टे का हिसाब जब्त किया है। इस मामले में थाना तेलीबांधा में जुआ एक्ट और छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि धरमू उर्फ धर्मेंद्र पोहानी और अभय शर्मा उर्फ अब्बू पहले भी सट्टा और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं।

वहीं डीडी नगर क्षेत्र के सत्यम विहार कॉलोनी रायपुरा में भी कार्रवाई करते हुए पुलिस ने अनिल खत्री और लीला राम पहलाजानी को गिरफ्तार किया। दोनों [www.onebet9.com](http://www.onebet9.com) के जरिए ऑनलाइन सट्टा चला रहे थे। इनके पास से 4 मोबाइल फोन और करीब 2 लाख रुपये के सट्टे का हिसाब जब्त किया गया है।

पुलिस का कहना है कि ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले अन्य लोगों की भी जानकारी मिली है, जिनके खिलाफ आगे वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रायपुर पुलिस के अनुसार वर्ष 2026 में अब तक ऑनलाइन सट्टा के 7 मामलों में 28 आरोपियों को गिरफ्तार कर करीब 2 करोड़ 25 लाख 35 हजार 600 रुपये का मशरूका जब्त किया जा चुका है।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी (थाना तेलीबांधा के प्रकरण में)

01. धरमू उर्फ धर्मेन्द्र पोहानी पिता हरपाल दास उम्र 40 साल निवासी गली नं० 02 तेलीबांधा रायपुर। हाल पता – महावीर नगर अनमोल सुपर बाजार के पास थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

02. संजय तकटानी उर्फ सोनू पिता लखन लाल तकटानी उम्र 40 साल निवासी श्री जी कचनार म०नं० 88 अमलीडीह थाना न्यू राजेन्द्र नगर रायपुर।

03. राहुल असलानी पिता संजय कुमार असलानी उम्र 27 साल निवासी गली नं० 07 रविग्राम कालू बाढा के सामने थाना तेलीबांधा रायपुर।

04. अभय शर्मा उर्फ अब्बू पिता कैलाश शर्मा उम्र 41 साल निवासी गली नं० 06 रविग्राम थाना तेलीबांधा रायपुर।

गिरफ्तार आरोपी (थाना डी.डी.नगर के प्रकरण में)

01. अनिल खत्री पिता स्व. बिन्दुमल खत्री उम्र 54 वर्ष निवासी सुन्दरम विहार कालोनी सुन्देश्वर मंदिर के बाजू थाना डी.डी. नगर रायपुर।

02. लीला राम पहलाजानी पिता अर्जुन पहलाजानी उम्र 44 वर्ष निवासी विकास विहार कालोनी थाना डी.डी. नगर रायपुर।

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories