Indore Crime Gold Jewellery Fraud : इंदौर: 60 लाख के गहनों पर हाथ साफ कर फरार हुई सेल्सवुमन, पुलिस ने दर्ज किया धोखाधड़ी का केस

VIKASH KHALKHO
Gold Price Today

Indore Crime Gold Jewellery Fraud : इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बुलियन ज्वेलरी फर्म के साथ धोखाधड़ी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। तुकोगंज थाना क्षेत्र स्थित ‘रजत जेम्स एंड ज्वैलरी प्राइवेट लिमिटेड’ की एक सेल्सवुमन ने कंपनी को करीब 61 लाख रुपये का चूना लगा दिया है। पुलिस ने कंपनी मालिक की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला? तुकोगंज पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र यादव ने बताया कि एम.जी. रोड स्थित सिटी सेंटर में संचालित फर्म के मालिक ने शिकायत दर्ज कराई है। आरोपी महिला ‘मेघा’ पिछले कई सालों से कंपनी में कार्यरत थी और ग्राहकों के बीच काफी विश्वसनीय मानी जाती थी। वह इनवॉइस बनाने और ग्राहकों के घर तक ज्वेलरी ले जाने का काम संभालती थी, जिसके चलते उसकी ग्राहकों से सीधी पहचान थी।

गोल्ड स्कीम में किया हेरफेर कंपनी एक गोल्ड ज्वेलरी स्कीम चलाती है, जिसके तहत ग्राहक किश्तों में पैसे जमा करते हैं। आरोप है कि मेघा ने ‘गोल्ड अप्रूवल वाउचर’ का दुरुपयोग करते हुए कंपनी से 357.66 ग्राम सोना (जिसकी कीमत लगभग 60.97 लाख रुपये है) जारी करवाया। उसने न तो यह सोना ग्राहकों तक पहुँचाया और न ही फर्म में वापस जमा किया। साथ ही, उसने उस राशि का भी हिसाब नहीं दिया।

12 फरवरी के बाद से गायब है आरोपी फर्म के मालिक के अनुसार, मेघा ने 12 फरवरी से अचानक ऑफिस आना बंद कर दिया। जब कंपनी ने उससे संपर्क करने की कोशिश की, तो उसने न तो फोन उठाए और न ही किसी मैसेज का जवाब दिया। काफी कोशिशों के बाद, जब महिला का कोई सुराग नहीं मिला, तो कंपनी ने कानूनी सलाह लेकर शनिवार को तुकोगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस की अगली कार्रवाई पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही मेघा को पूछताछ के लिए नोटिस जारी कर तलब किया जाएगा। कंपनी द्वारा दिए गए दस्तावेजों और वाउचर रिकॉर्ड की भी गहनता से जांच की जा रही है।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *