Friday, April 24, 2026
41.1 C
Raipur

Durg Opium Scandal : पुलिस ने उखाड़े अवैध अफीम के पौधे, भाजपा नेता समेत 3 गिरफ्तार; नष्टीकरण की तैयारी

Durg Opium Scandal : रायपुर/दुर्ग। दुर्ग जिले के समोदा गांव में सामने आए अफीम की अवैध खेती के मामले में पुलिस की कार्रवाई तेज हो गई है। रविवार को भारी पुलिस बल और अधिकारियों की मौजूदगी में अफीम के अवैध पौधों को उखाड़ने का कार्य दिनभर चला। इस मामले में अब तक निलंबित भाजपा नेता विनायक ताम्रकार और उसके दो नौकरों को गिरफ्तार किया गया है।

जमीन में दबाकर नष्ट किए जाएंगे अफीम के पौधे अधिकारियों ने बताया कि जब्त की गई अफीम की मात्रा काफी अधिक है। पर्यावरण और सुरक्षा कारणों से इसे खुले में जलाने के बजाय वैज्ञानिक तरीके से नष्ट करने की योजना है। पुलिस का कहना है कि अफीम को जलाने से वायु प्रदूषण का खतरा हो सकता है, इसलिए इसे जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर दबाने (नष्टीकरण) की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। इसके लिए पर्यावरण विभाग और अन्य संबंधित एजेंसियों से विधिवत अनुमति लेने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।

जांच का दायरा बढ़ा, और गिरफ्तारियां संभव पुलिस का दावा है कि मुख्य आरोपी विनायक ताम्रकार की गिरफ्तारी के बाद मामले की कड़ियाँ जुड़ने लगी हैं। अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं ताकि इस रैकेट में शामिल अन्य लोगों को भी पकड़ा जा सके। आईजी की अध्यक्षता में मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जो इस पूरी प्रक्रिया की निगरानी कर रही है।

क्या है पूरा मामला? दुर्ग के समोदा गांव में 10 एकड़ भूमि पर बड़े पैमाने पर अफीम की खेती की जा रही थी। इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया था। आरोपी ने न केवल खेती की, बल्कि इसे संरक्षण में संचालित करने का भी आरोप है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि इस अवैध कारोबार में और कौन-कौन से रसूखदार लोग शामिल हैं।

आरोपियों से पूछताछ जारी है और जल्द ही इस मामले में और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद है।

Share The News

Latest YouTube Videos

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

5 महीने से लापता बेटा…मां और बहन ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप, 70 लाख की मांग, रिकॉर्डिंग होने की बात..

Geetpuri Liquor Shop :  सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Geetpuri Liquor Shop : सरकार के दावे फेल! बलौदबाज़ार में कोचिया राज हावी, गीतपुरी शराब दुकान से...

Excise Overtime Scam  कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Excise Overtime Scam कैसे हुआ आबकारी विभाग में 115 करोड़ ओवरटाइम घोटाला, , जांच में बड़े नाम...

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Satna Blue Drum : जब मां घर लौटी…तो दरवाजा बंद था…बच्चा गायब था, ड्रम से बहता खून...#crime #mpnews

Latest YouTube Shorts

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रायपुर में अंबुजा मॉल को झटका: पार्किंग वसूली अवैध घोषित, फ्री पार्किंग का सख्त आदेश...#raipur #mall

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

रीवा में सजा था मंडप आने वाली थी बेटी कि बारात; अचानक पहुंच गई लाल बत्ती...#mpnews #shorts #viralnow

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

ढोंगी बाबा धर्मशाला से गिरफ्तार, चमत्कार के नाम पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग...#crime #shorts #cg

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

करेंसी टावर में लिफ्ट फेल! IAS के बाद अब कांग्रेस नेता फंसे...#cg #raipur #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

3 महीने तक सरकारी कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक:बिना अनुमति छुट्टी पर जाने पर सख्ती...#cg #shorts

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी,  22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

कवर्धा में जल्द शुरू होगी जंगल सफारी, 22 बार पार करना पड़ेगा नदी, जानिए यहां की खासियत… #shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : रीवा में PM आवास योजना में बड़ा घोटाला! गरीब का ‘घर’ फाइलों से गायब

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के रीवा जिले के...

इंदौर में 15 लाख की फिरौती के लिए बच्चों का अपहरण, पुलिस ने किया रेस्क्यू, 4 गिरफ्तार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र...

इंदौर में बेखौफ अपराधी! इंजीनियर पर हमला, CCTV में कैद वारदात

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में अपराधियों के हौसले...

Related Articles

Popular Categories