शंकराचार्य पर केस दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर ट्रेन में हमला, रीवा एक्सप्रेस में धारदार हथियार से किया वार

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ कोर्ट में यौन उत्पीड़न का मामला दर्ज कराने वाले आशुतोष ब्रह्मचारी पर कथित रूप से जानलेवा हमला किया गया है। यह घटना उस समय हुई जब वह रीवा एक्सप्रेस ट्रेन से प्रयागराज जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि हमला फतेहपुर और कौशांबी जिले के सिराथू रेलवे स्टेशन के बीच हुआ। इस दौरान अज्ञात हमलावर ने धारदार हथियार से उन पर हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में छिपे

हमले के दौरान आशुतोष ब्रह्मचारी ने अपनी जान बचाने के लिए ट्रेन के टॉयलेट में खुद को बंद कर लिया। हमले में उनके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं और वह बुरी तरह लहूलुहान हो गए।घटना के बाद वह किसी तरह घायल अवस्था में प्रयागराज पहुंचे, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

Read More : M.P News : छिंदवाड़ा कफ सिरप केस में SIT की बड़ी कार्रवाई! दो डॉक्टर गिरफ्तार, प्रिस्क्रिप्शन पर्चियों से खुलासा

नाक काटने की कोशिश का आरोप

मीडिया से बातचीत में आशुतोष ब्रह्मचारी ने दावा किया कि हमलावर उनकी नाक काटने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने इस पूरे हमले के पीछे साजिश की आशंका जताई है।

उन्होंने प्रयागराज जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है, जिसमें स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद समेत कुछ अन्य लोगों को साजिशकर्ता बताया गया है।

पहले भी लगाए थे गंभीर आरोप

गौरतलब है कि इससे पहले आशुतोष ब्रह्मचारी ने स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती पर यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए थे और इस संबंध में मामला भी दर्ज कराया था।

उन्होंने आरोप लगाया था कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लाए गए बटुकों को आश्रमों में रखकर उनके साथ अनुचित व्यवहार किया जाता है।

पुलिस जांच का इंतजार

फिलहाल पूरे मामले में पुलिस जांच शुरू होने की संभावना है। प्रयागराज जीआरपी को दिए गए आवेदन के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज हो सकता है, जिसके बाद हमले के पीछे की सच्चाई सामने आएगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *