Indore Crime News: लिस्टेड बदमाश का पुलिस ने निकाला जुलूस, घुटनों के बल बैठकर मांगी माफी

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के इंदौर में अपराधियों के खिलाफ पुलिस का सख्त रवैया देखने को मिला है। चंदन नगर थाना पुलिस ने इलाके में लोगों को डराकर अवैध वसूली करने की कोशिश करने वाले एक लिस्टेड बदमाश सादिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की। पुलिस ने आरोपी को इलाके में घुमाकर उसका जुलूस निकाला और लोगों के सामने उससे माफी मंगवाई।

लोगों को डराकर वसूली की कोशिश

पुलिस के अनुसार सादिक नाम का बदमाश इलाके के रहवासियों को डराकर अवैध वसूली करने का प्रयास कर रहा था। उसकी गतिविधियों की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

घुटनों के बल बैठकर मांगी माफी

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी को इलाके में घुमाया, जहां वह घुटनों के बल बैठकर कान पकड़कर लोगों से माफी मांगता हुआ नजर आया। इस दौरान पुलिस ने लोगों को यह संदेश भी दिया कि किसी भी अपराधी से डरने की जरूरत नहीं है।

थाना प्रभारी ने लोगों को दिलाया भरोसा

चंदन नगर थाना प्रभारी ने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि यह बदमाश है और पुलिस इसकी पूरी निगरानी कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि अगर कोई व्यक्ति उन्हें डराने या अवैध वसूली की कोशिश करता है तो तुरंत पुलिस को सूचना दें।

Read More : M.P News : अमेरिका-ईरान तनाव का असर! इंदौर-शारजाह फ्लाइट आज भी रद्द

रहवासियों ने किया पुलिस कार्रवाई का स्वागत

पुलिस की इस कार्रवाई को देखकर इलाके के रहवासियों ने ताली बजाकर पुलिस का समर्थन किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे सख्त कदमों से अपराधियों के मन में डर पैदा होगा और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

अपराधियों के खिलाफ सख्ती का संदेश

इंदौर पुलिस का कहना है कि शहर में अपराध और अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि शहर में कानून व्यवस्था मजबूत रहे और नागरिक बिना किसी भय के अपने कामकाज कर सकें।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *