C.G News : जशपुर में भीषण सड़क हादसा! अनियंत्रित होकर पलटी यात्री बस, बच्चे समेत 6 की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। करडेगा से कुनकुरी की ओर आ रही एक यात्री बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर ही अफरा-तफरी मच गई। इस भीषण हादसे में एक बच्चे सहित 6 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि 9 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुआ हादसा

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना करडेगा चौकी क्षेत्र के गोड़ाअंबा के पास हुई। हादसे का शिकार हुई बस अनमोल बस एजेंसी की बताई जा रही है।बस में करीब दो दर्जन से अधिक यात्री सवार थे। अचानक बस के नियंत्रण खोने से वह सड़क किनारे पलट गई, जिससे कई यात्री बस के अंदर ही फंस गए।

Read More : M.P News : दमोह में दिल दहला देने वाली वारदात! नाबालिग की हत्या कर आरोपी ने खाया उसका ‘दिमाग’, पिया खून

स्थानीय लोगों ने तुरंत शुरू किया राहत कार्य

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया। लोगों ने बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की और घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालते हुए राहत कार्य तेज कर दिया।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने भेजी गई एम्बुलेंस

घटना के बाद तीन एम्बुलेंस को तुरंत मौके के लिए रवाना किया गया। गंभीर रूप से घायल यात्रियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।डॉक्टरों के अनुसार कुछ घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है, इसलिए मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका भी जताई जा रही है।

हादसे के कारणों की जांच शुरू

फिलहाल पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर बस के अनियंत्रित होने या तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह माना जा रहा है।प्रशासन ने मामले की जांच के साथ ही मृतकों की पहचान करने और उनके परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories