Dhurandhar 2 Trailer Release : रणवीर सिंह ने किया बड़ा ऐलान! ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को होगा रिलीज

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज हो चुका है, लेकिन अब दर्शकों को इसके ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है। इसी बीच रणवीर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए ट्रेलर रिलीज की तारीख का ऐलान कर दिया है।

एक्टर के मुताबिक ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर 7 मार्च को सुबह 11 बजकर 1 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। इस घोषणा के बाद फैंस का उत्साह और भी बढ़ गया है।

सोशल मीडिया पर शेयर किया नया पोस्टर

हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म का नया पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में वह हाथ में बंदूक लिए दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं।पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा – “Brace Yourself”। इस पोस्ट के सामने आते ही सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गईं और फैंस ट्रेलर का इंतजार करने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh)

पांच भाषाओं में रिलीज होगी फिल्म

मेकर्स ने जानकारी दी है कि ‘धुरंधर 2’ को पांच भाषाओं में रिलीज किया जाएगा। इसमें हिंदी के अलावा तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम वर्जन भी शामिल हैं।इस फैसले के जरिए फिल्म को पैन इंडिया स्तर पर दर्शकों तक पहुंचाने की तैयारी की जा रही है।

Read More : Share Market Fall : युद्ध तनाव के बीच शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स-निफ्टी लाल निशान में खुले…

पहले फिल्म ने बनाया था रिकॉर्ड

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ का पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था। शुरुआत में फिल्म की ओपनिंग ज्यादा मजबूत नहीं रही थी, लेकिन बाद में वर्ड ऑफ माउथ के दम पर यह फिल्म ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बन गई।अब इसके दूसरे पार्ट को लेकर भी जबरदस्त उम्मीदें जताई जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने ओवरसीज में एडवांस बुकिंग से ही करोड़ों रुपये की कमाई कर ली है।

बॉक्स ऑफिस पर नहीं होगा बड़ा क्लैश

फिल्म के लिए एक और बड़ी राहत की खबर यह है कि 19 मार्च को इसकी रिलीज के समय कोई बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश नहीं होगा।दरअसल सुपरस्टार यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई है, जिसकी वजह मिडिल ईस्ट में चल रही परिस्थितियों को बताया जा रहा है। इससे ‘धुरंधर 2’ को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा फायदा मिल सकता है।अब फैंस को उम्मीद है कि ट्रेलर में फिल्म की कहानी, नए लोकेशन और रणवीर सिंह के दमदार एक्शन की झलक देखने को मिलेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *