M.P News : अमेरिका-ईरान तनाव का असर: दुबई-मुंबई फ्लाइट का किराया 15 हजार से बढ़कर 1 लाख के पार

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य-पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर अब हवाई यात्रा पर भी साफ दिखाई देने लगा है। यूएई में कुछ समय के लिए फ्लाइट संचालन बंद होने और सीमित उड़ानें शुरू होने के कारण यात्रियों की परेशानी काफी बढ़ गई है।

स्थिति यह है कि दुबई से मुंबई की फ्लाइट का किराया कई गुना तक बढ़ गया है। सामान्य दिनों में जहां यह टिकट करीब 15 से 18 हजार रुपए में मिल जाता था, वहीं अब इसकी कीमत 60 हजार से लेकर लगभग 1.21 लाख रुपए तक पहुंच गई है

सीमित उड़ानों से बढ़ी यात्रियों की मुश्किल

ट्रेवल एजेंसियों के मुताबिक फिलहाल कई एयर रूट्स पर उड़ानों की संख्या सीमित है। इसी कारण टिकट की उपलब्धता कम है और मांग ज्यादा होने से किराए में अचानक भारी उछाल देखने को मिल रहा है।यात्रियों को मजबूरी में महंगे टिकट खरीदने पड़ रहे हैं, जबकि कई लोग अभी भी फ्लाइट्स सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं।

Read More : M.P Crime : दुश्मनों को फंसाने के लिए दोस्त को मारी गोली, ग्वालियर में सनसनीखेज खुलासा

इंदौर के 8 लोग दुबई में फंसे

इस स्थिति का असर भारत के यात्रियों पर भी पड़ा है। इंदौर के आठ लोगों का एक समूह दुबई में फंस गया था। ये लोग 2 मार्च को भारत लौटने वाले थे, लेकिन उनकी फ्लाइट अचानक निरस्त हो गई।

फ्लाइट रद्द होने के कारण उन्हें चार दिनों तक दुबई में ही रुकना पड़ा। बाद में उन्होंने दुबई से लगभग 160 किलोमीटर दूर फुजैरा से मुंबई के लिए फ्लाइट बुक की, जिसमें प्रति व्यक्ति करीब 85 हजार रुपए किराया देना पड़ा

अलग-अलग तारीखों पर भी टिकट महंगे

दुबई से मुंबई के लिए आने वाले दिनों में भी टिकट के दाम काफी ज्यादा बने हुए हैं।

  • 6 मार्च: 78 हजार से 1.21 लाख रुपए

  • 7 मार्च: 61 हजार से 1.18 लाख रुपए

  • 8 मार्च: 54 हजार से 1.09 लाख रुपए

  • 9 मार्च: 27 हजार से 82 हजार रुपए

  • 10 मार्च: 18 हजार से 1.09 लाख रुपए

इन आंकड़ों से साफ है कि अभी भी टिकट के दाम सामान्य स्तर से कई गुना अधिक बने हुए हैं।

पर्यटन उद्योग पर भी असर

इस संकट का असर केवल यात्रियों पर ही नहीं बल्कि पर्यटन उद्योग पर भी पड़ रहा है। कई लोगों ने दुबई घूमने के लिए पहले से टूर पैकेज बुक किए थे, लेकिन मौजूदा हालात को देखते हुए वे अपनी यात्रा टाल रहे हैं।

एक ट्रेवल कंपनी संचालक के अनुसार मार्च के पहले सप्ताह की तीनों बुकिंग रद्द हो गईं। वहीं मार्च के आखिरी सप्ताह और अप्रैल के लिए बुकिंग कराने वाले लोग भी फिलहाल इंतजार की स्थिति में हैं।

ट्रेवल एजेंसियों का कहना है कि जैसे ही सभी फ्लाइट्स सामान्य रूप से शुरू होंगी, टिकट के दाम भी धीरे-धीरे सामान्य हो जाएंगे और यात्रियों को राहत मिलेगी।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories