HomeMadhya PradeshBhopalM.P News : भोपाल एयरपोर्ट पर अब 10 रुपये की चाय, 20...

M.P News : भोपाल एयरपोर्ट पर अब 10 रुपये की चाय, 20 रुपये में नाश्ता! यात्रियों को बड़ी राहत

Date:

Related stories

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : हवाई यात्रा के दौरान एयरपोर्ट पर मिलने वाले महंगे खाने-पीने के सामान से परेशान यात्रियों के लिए भोपाल से बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। जल्द ही राजा भोज एयरपोर्ट पर ‘उड़ान यात्री कैफे’ शुरू होने जा रहा है, जहां यात्रियों को बेहद किफायती दरों पर चाय, कॉफी और नाश्ता उपलब्ध कराया जाएगा।इस कैफे में यात्रियों को सिर्फ 10 रुपये में चाय और 20 रुपये में नाश्ता मिलने की संभावना है।

‘उड़ान यात्री कैफे’ योजना के तहत पहल

एयरपोर्ट प्रबंधन ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ‘उड़ान यात्री कैफे’ योजना के तहत भोपाल एयरपोर्ट को शामिल करने के लिए प्रस्ताव भेज दिया है।मंजूरी मिलते ही टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिसके बाद एयरपोर्ट परिसर में यह बजट कैफे संचालित होगा। इसका उद्देश्य यात्रियों को एयरपोर्ट पर भी शहर के सामान्य होटलों जैसी सस्ती दरों पर भोजन उपलब्ध कराना है।

यात्री संख्या के आधार पर हो रहा चयन

भोपाल एयरपोर्ट के डायरेक्टर रामजी अवस्थी के मुताबिक मंत्रालय फिलहाल देश के अलग-अलग एयरपोर्ट का चयन यात्री संख्या और फ्लाइट मूवमेंट के आधार पर कर रहा है।

जिन एयरपोर्ट पर यात्रियों की संख्या ज्यादा है, उन्हें प्राथमिकता दी जा रही है। इसी क्रम में इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट को पहले ही इस योजना में शामिल किया जा चुका है।

अब भोपाल एयरपोर्ट का प्रस्ताव भी मुख्यालय भेजा गया है, जिसे आने वाले 2 से 4 महीनों में मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Read More : M.P News : भोपाल में शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन, परिवार संग किया पौधारोपण, सेवा के नए संकल्प का ऐलान

टेंडर के बाद शुरू होगा कैफे

मुख्यालय से मंजूरी मिलते ही एयरपोर्ट प्रबंधन द्वारा टेंडर जारी किया जाएगा। इस टेंडर में सबसे अहम शर्त यह होगी कि संबंधित वेंडर को मंत्रालय द्वारा तय की गई कीमतों पर ही खाद्य सामग्री बेचनी होगी।इस व्यवस्था के लागू होने के बाद एयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजों के दाम मनमाने तरीके से नहीं बढ़ाए जा सकेंगे

कैफे में मिल सकती हैं ये चीजें

‘उड़ान यात्री कैफे’ में यात्रियों को कई खाद्य वस्तुएं सस्ती दरों पर उपलब्ध कराई जा सकती हैं। संभावित कीमतें इस प्रकार हो सकती हैं:

  • चाय: 10 रुपये

  • कॉफी / पानी / समोसा / कचोरी: 20 रुपये

  • इडली-सांभर: किफायती दर

  • बेसिक थाली: निर्धारित सस्ती कीमत पर

अभी भी मौजूद है लो-कॉस्ट आउटलेट

वर्तमान में भोपाल एयरपोर्ट पर एक लो-कॉस्ट फूड आउटलेट पहले से संचालित है, जहां कुछ खाद्य वस्तुएं अपेक्षाकृत सस्ती दरों पर मिलती हैं।

हालांकि यह आउटलेट मंत्रालय की आधिकारिक ‘उड़ान यात्री कैफे’ योजना का हिस्सा नहीं है। नए कैफे के शुरू होने के बाद न केवल मेन्यू में विविधता बढ़ेगी, बल्कि खाद्य गुणवत्ता और कीमतों पर भी सरकार का सीधा नियंत्रण रहेगा।इस पहल से हवाई यात्रियों को सस्ती और बेहतर भोजन सुविधा मिलने की उम्मीद है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here