Gwalior Police Alcohol Raid : मोहना पुलिस की कंजर बस्ती में बड़ी कार्रवाई; होली के लिए तैयार 5500 लीटर गुड़ लाहन किया नष्ट, आरोपी की तलाश जारी

VIKASH KHALKHO

Gwalior Police Alcohol Raid : ग्वालियर (03 मार्च 2026): आगामी होली पर्व को देखते हुए ग्वालियर पुलिस ने अवैध शराब के निर्माण और विक्रय के विरुद्ध अपनी मुस्तैदी बढ़ा दी है। मोहना थाना क्षेत्र के बरसाना मोहल्ला स्थित कंजर बस्ती में पुलिस ने तीन दिन के भीतर दूसरी बार बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। रविवार को की गई इस छापेमारी में पुलिस ने भारी मात्रा में ‘गुड़ लाहन’ बरामद कर उसे मौके पर ही नष्ट कर दिया।

होली के जश्न में ‘जहर’ घोलने की थी तैयारी थाना प्रभारी राशिद खान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार आरोपी लोटन कंजर की तलाश में उसके ठिकानों पर दबिश दी थी। हालांकि लोटन हाथ नहीं लगा, लेकिन तलाशी के दौरान पुलिस को 10 बड़ी टंकियां मिलीं, जिनमें लगभग 5500 लीटर गुड़ लाहन भरा हुआ था। यह लाहन कच्ची शराब बनाने के लिए तैयार किया गया था, जिसे आगामी होली के त्यौहार पर पूरे घाटीगांव और मोहना क्षेत्र में खपाने की योजना थी।

तीन दिन में दूसरी बड़ी दबिश गौरतलब है कि मोहना पुलिस ने तीन दिन पूर्व भी इसी बस्ती में दबिश देकर 300 लीटर तैयार कच्ची शराब जब्त की थी। उस दौरान भी मुख्य आरोपी लोटन कंजर भागने में सफल रहा था। रविवार को पुलिस ने न केवल लाहन नष्ट किया, बल्कि आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत एक और नया प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस की चेतावनी थाना प्रभारी राशिद खान ने बताया कि अवैध शराब के अड्डों पर पुलिस की पैनी नजर है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि त्यौहार के दौरान क्षेत्र की शांति व्यवस्था भंग करने वाले और अवैध नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *