Friday, August 28, 2026
Home Chhattisgarh Raipur Police Gambling Arrest : खरोरा पुलिस ने चोरभट्ठी खार में दी...

Raipur Police Gambling Arrest : खरोरा पुलिस ने चोरभट्ठी खार में दी दबिश; जुआ खेलते 6 आरोपी गिरफ्तार, होली के मद्देनजर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई

Raipur Police Gambling Arrest : रायपुर (03 मार्च 2026): रायपुर जिले के थाना खरोरा पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ एक सफल अभियान चलाते हुए 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश की पत्तियां और 14,500 रुपये की नगदी बरामद की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के दिशा-निर्देशों और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) प्रशांत शुक्ला के मार्गदर्शन में की गई है।

मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी जानकारी के अनुसार, 02 मार्च 2026 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम चोरभट्ठी के खार (मैदान) में कुछ लोग सार्वजनिक जगह पर ताश की 52 पत्तियों से रुपयों की दांव लगाकर हार-जीत का जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही खरोरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई। पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की, जिससे जुआ खेल रहे युवकों को भागने का मौका नहीं मिला।

ये आरोपी हुए गिरफ्तार पुलिस ने मौके से 6 आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें से अधिकांश महासमुंद जिले के निवासी हैं:

  1. सुशील चेलक (24 वर्ष) – कुकराडीह, महासमुंद

  2. कुंजलाल चेलक (36 वर्ष) – खैरझीटी, महासमुंद

  3. राजेन्द्र जांगडे (35 वर्ष) – तुलसी (डहरिया), खरोरा

  4. चुड़ामणी ध्रुव (42 वर्ष) – बेमचा, महासमुंद

  5. दीपक कुमार खुटे (33 वर्ष) – कुकराडीह, महासमुंद

  6. चिन्ता कुमार आवले (27 वर्ष) – कुकराडीह, महासमुंद

नगदी और मशरूका जब्त तलाशी के दौरान आरोपियों के संयुक्त कब्जे और फड़ से कुल 14,500 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश और बैठने के लिए उपयोग की गई प्लास्टिक की बोरी जब्त की गई है। पुलिस ने सभी गवाहों के समक्ष जब्ती की प्रक्रिया पूरी की।

जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज आरोपियों का कृत्य छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत दंडनीय पाया गया, जिसके आधार पर अपराध क्रमांक 129/26 दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। चूंकि क्षेत्र में होली का त्यौहार मनाया जा रहा है, इसलिए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए आरोपियों के विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी की गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here