CG Crime : चाचा ने भतीजे को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम

Sanjay Sahu
CG Crime

CG Crime : दुर्ग। होली त्यौहार से पहले ही दुर्ग जिले के जामुल में हत्या की वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार शराब पीने को लेकर चाचा भतीजे में जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया कि चाचा ने अपने ही भतीजे की हत्या कर दी। मृतक का नाम हेमंत साहू है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी चाचा आशीष साहू को गिरफ्तार कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

CG Crime : दरअसल सोमवार देर रात जामुल के रावणभाटा में चाचा आशीष साहू अपने भतीजे हेमंत साहू के साथ शराब पी रहा था। इस दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। दोनों के बीच जमकर गाली गलौज होते हुए मारपीट होने लगी। इसके बाद आरोपी चाचा आशीष साहू ने पास ही पड़े लोहे की पाइप से मृतक के सर के पीछे जोरदार प्रहार कर दिया।

CG Crime : लगातार प्रहार होने के कारण मृतक हेमंत साहू बुरी तरह घायल हो गया। वह जमीन पर गिर पड़ा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके बाद मृतक हेमंत की पत्नी ने इसकी सूचना जामुल थाने को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। वहीं आरोपी आशीष साहू को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *