Shyam Bihari Jaiswal : Baikunthpur में प्रेस कॉन्फ्रेंस: Shyam Bihari Jaiswal ने बजट को बताया ऐतिहासिक और सर्वांगीण विकास की दिशा में बड़ा कदम

Sanjay Sahu
Shyam Bihari Jaiswal

Shyam Bihari Jaiswal : बैकुंठपुर रेस्ट हाउस में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने राज्य बजट को लेकर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने बजट को प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया।

Shyam Bihari Jaiswal : कोरिया के बैकुंठपुर रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि प्रदेश के वित्त मंत्री द्वारा प्रस्तुत बजट राज्य के समग्र विकास को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।

Shyam Bihari Jaiswal : मंत्री ने बताया कि इस बजट में स्वास्थ्य, शिक्षा, सड़क, बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं को विशेष प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने कहा कि युवाओं, महिलाओं, किसानों, उद्योगपतियों, मजदूरों और सर्वहारा वर्ग के हितों को ध्यान में रखते हुए विशेष प्रावधान किए गए हैं। खासतौर पर युवा रोजगार, किसान कल्याण और मानव संसाधन विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों को बजट में शामिल किया गया है।

Shyam Bihari Jaiswal : स्वास्थ्य मंत्री ने दावा किया कि इस बार प्रदेश के बजट में 35 गुना अधिक प्रावधान किया गया है, जो राज्य के विकास को नई गति देगा। यह बजट प्रदेश के हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखकर बनाया गया है। युवा, किसान, महिला, मजदूर—सभी के लिए इसमें ठोस प्रावधान किए गए हैं। आने वाले समय में इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *