IPL 2026 से पहले CSK कैंप में छाए धोनी, नेट्स में डांस का VIDEO वायरल

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : आईपीएल 2026 के आगाज से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्री-सीजन कैंप से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है। टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी नेट प्रैक्टिस के दौरान मस्ती भरे अंदाज में डांस करते नजर आए। ‘कैप्टन कूल’ का यह हल्का-फुल्का मूड सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है।

नेट प्रैक्टिस में दिखा मजेदार अंदाज

रविवार को CSK ने आधिकारिक तौर पर अपना प्री-सीजन कैंप शुरू किया। प्रैक्टिस सेशन के दौरान धोनी बल्लेबाजी अभ्यास कर रहे थे। इसी बीच एक गेंद छोड़ने के बाद उन्होंने मजाकिया अंदाज में कुछ डांस मूव्स किए। यह देख साथी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ भी मुस्कुराने लगे। कुछ ही देर में यह वीडियो फैंस के बीच चर्चा का विषय बन गया।

फैंस सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं कि माही का जोश अब भी बरकरार है और वह टीम के लिए बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

इस सीजन कौन संभालेगा कप्तानी?

आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी ऋतुराज गायकवाड़ के हाथों में होगी। इससे पहले एमएस धोनी ने टीम को पांच बार आईपीएल चैंपियन बनाया है।

साल 2022 में धोनी ने कप्तानी छोड़ी थी और रवींद्र जडेजा को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन टीम के प्रदर्शन के बाद बदलाव हुआ। बाद में 2024 सीजन से ऋतुराज को कप्तानी दी गई। हालांकि उनकी अगुवाई में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। अब IPL 2026 में टीम नए जोश के साथ उतरने को तैयार है।

IPL 2026 के लिए CSK की संभावित टीम

ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, डेवाल्ड ब्रेवीस, सरफराज खान, एमएस धोनी, संजू सैमसन, शिवम दुबे, उर्विल पटेल, कार्तिक, जैक फॉल्क्स, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, अकील होसेन, अमन खान, वीर, नूर अहमद, राहुल चाहर, खलील अहमद, नाथन एलिस, मैट हेनरी, गुरजापनीत सिंह, अंशुल कंबोज और मुकेश चौधरी।

फैंस को IPL 2026 का इंतजार

धोनी भले ही कप्तान नहीं हैं, लेकिन उनकी मौजूदगी टीम के लिए प्रेरणा का स्रोत है। प्री-सीजन कैंप में उनकी ऊर्जा और मस्ती ने यह साफ कर दिया है कि IPL 2026 में भी ‘माही मैजिक’ देखने को मिल सकता है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories