M.P News : इंदौर में चंद्र ग्रहण और होली का असर, प्रसिद्ध फूल मंडी में गिरावट, दाम आधे से भी कम

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर की प्रसिद्ध फूल मंडी में इन दिनों रौनक कम और चिंता ज्यादा दिखाई दे रही है। होली, धुलेंडी और चंद्र ग्रहण के चलते पिछले एक सप्ताह से फूलों के दामों में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है।

फूल व्यापारियों के अनुसार, बाजार में विभिन्न किस्मों के फूलों की आवक अच्छी है, लेकिन खरीदारों की संख्या कम होने से भाव गिरते जा रहे हैं।

आधे से भी कम हुए दाम

व्यापारियों का कहना है कि विवाह मुहूर्त समाप्त होने और होलाष्टक लगने के बाद से ही बाजार की स्थिति कमजोर बनी हुई है। मांग घटने के कारण कई फूलों के दाम आधे से भी कम हो गए हैं।

मोहम्मद नफीस शाह और धर्मेंद्र चौहान जैसे फूल व्यापारियों ने बताया कि इस समय बाजार में पर्याप्त माल है, लेकिन ग्राहकी नहीं होने से मुनाफा प्रभावित हो रहा है।

Read More : इंदौर : होली से पहले पुलिस का सख्त एक्शन, प्रतिबंधित रामरज जब्त, कई बोरियां पकड़ी

फाग उत्सव से मिली थी राहत

पिछले सप्ताह शुक्रवार, शनिवार और रविवार को शहर में आयोजित फाग उत्सवों के कारण कुछ हद तक बिक्री बढ़ी थी, जिससे व्यापारियों को अस्थायी राहत मिली।

हालांकि सप्ताह की शुरुआत यानी सोमवार, मंगलवार और बुधवार को त्योहारी सीजन के बावजूद ग्राहकी कम रहने की संभावना जताई जा रही है।फिलहाल व्यापारी उम्मीद लगाए बैठे हैं कि आगामी आयोजनों और शादियों के शुरू होने के साथ बाजार में फिर से रौनक लौटेगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *