Bilaspur News : GGU में होली मिलन के दौरान बवाल, छात्रों के बीच मारपीट का वीडियो वायरल

Sanjay Sahu
Bilaspur News

Bilaspur News : Bilaspur स्थित Guru Ghasidas Central University (GGU) परिसर में होली मिलन कार्यक्रम के दौरान छात्रों के बीच जमकर मारपीट हो गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Bilaspur News सोमवार को ब्रदरहुड पैनल द्वारा “रंग बरसे 0.5” नाम से कार्यक्रम आयोजित किया गया था। ऑडिटोरियम के सामने तेज ध्वनि में साउंड सिस्टम लगाकर छात्र रंग-गुलाल उड़ा रहे थे और नृत्य कर रहे थे। इसी दौरान कुछ छात्र कथित रूप से नशे की हालत में एक-दूसरे के कपड़े फाड़ने लगे। माहौल अचानक बिगड़ गया और छात्रों के बीच लात-घूंसे चलने लगे। विवाद बढ़ते ही वहां मौजूद अन्य छात्र-छात्राएं इधर-उधर हट गए।

Bilaspur News गौरतलब है कि चार दिन पहले भी एबीवीपी द्वारा आयोजित होली मिलन कार्यक्रम में छात्रों के बीच विवाद हुआ था। उस घटना की चर्चा थमी भी नहीं थी कि दोबारा मारपीट की घटना सामने आ गई। कुछ छात्रों का कहना है कि लगातार हो रहे ऐसे आयोजनों में नशे और विश्वविद्यालय प्रशासन की लापरवाही के कारण हालात बिगड़ रहे हैं। उनका मानना है कि पहले विवाद के बाद प्रशासन को दोबारा इस तरह के कार्यक्रम की अनुमति नहीं देनी चाहिए थी।

Bilaspur News इस घटना के बाद न तो पुलिस परिसर पहुंची और न ही किसी पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कराई गई। फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर कैंपस में चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *