Monday, September 7, 2026
Home Madhya Pradesh Indore इंदौर : होली से पहले पुलिस का सख्त एक्शन, प्रतिबंधित रामरज जब्त,...

इंदौर : होली से पहले पुलिस का सख्त एक्शन, प्रतिबंधित रामरज जब्त, कई बोरियां पकड़ी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में होली के मद्देनज़र पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। हुड़दंग और असामाजिक तत्वों पर लगाम कसने के लिए प्रतिबंधित रंग ‘रामरज’ की बिक्री पर रोक लगाई गई है। इसके बावजूद कुछ दुकानदार अवैध रूप से इसकी बिक्री कर रहे थे, जिस पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है।

प्रतिबंध के बावजूद हो रही थी बिक्री

पुलिस के अनुसार रामरज रंग मानव शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है। इसी वजह से इंदौर पुलिस ने होली के दौरान इसकी बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लगाया है।

Read More : M.P News : इंदौर में होली पर पुलिस का सख्त पहरा, गेर के लिए ड्रोन से होगी निगरानी

सोमवार को पहले सेंट्रल कोतवाली थाना क्षेत्र से बड़ी मात्रा में रामरज जब्त किया गया था। इसके बाद बाणगंगा थाना पुलिस ने भी अपने क्षेत्र में छापामार कार्रवाई करते हुए कई बोरियां प्रतिबंधित रामरज बरामद कीं।

दुकानदार से पूछताछ जारी

बाणगंगा पुलिस ने जब्त किए गए रंग को कब्जे में लेकर उसे बेचने वाले दुकानदार से पूछताछ शुरू कर दी है। मामले में आगे वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।एसीपी रुबीना मिजवानी ने बताया कि होली के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की सुरक्षा के लिए प्रतिबंधित सामग्री के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here