CG NEWS: बचेली में पीडीएस राशन वितरण ठप, हजारों हितग्राही परेशान; सलीम रज़ा उस्मानी ने जांच की मांग उठाई

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS :फकरे आलम खान/बचेली : बचेली नगर पालिका क्षेत्र में PDS राशन वितरण कछुआ गति से संचालित हो रहा है। महीना खत्म हो चुका है, लेकिन नगर के कुल 06 राशन दुकानों के हजारों हितग्राहियों को अभी तक इस माह का राशन नहीं मिला। लोग परेशान हैं, घरों में खाने का जुगाड़ मुश्किल हो रहा है।

 

CG NEWS :बचेली के इन राशन दुकानों पर महीनों से राशन की किल्लत बनी हुई है। हितग्राही बताते हैं कि फरवरी महीने का अंतिम सप्ताह बीत चुका है, लेकिन चावल, गेहूं, चीनी जैसा जरूरी राशन नहीं मिला। दुकानदारों का कहना है कि सप्लाई में देरी हो रही है, जिसके कारण वितरण प्रभावित हुआ है।लोगो की माने तो महीना निकल गया अब तक राशन नही मिला अब महीना बदल जायेगा तो राशन का आबंटन  निरस्त हो सकता है तब और मुश्किल हो जाएगी । पिछले माह का चावल भी बहुत खराब था हमे फरवरी और मार्च दोनों महीने का राशन एक साथ दे तो भी ठीक है ।

CG NEWS :इस मामले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सलीम रज़ा उस्मानी सहित पार्षदों ने सक्रियता दिखाई है। उन्होंने बचेली की सभी राशन दुकानों का औचक निरीक्षण किया। पार्षदों का आरोप है कि दुकानों में भारी अनियमितता है – स्टॉक नहीं दिख रहा, रिकॉर्ड में गड़बड़ी है। उन्होंने दोनों महीने का राशन एक साथ देने की मांग करते इसकी शिकायत जिला कलेक्टर से करने वाले हैं और जांच की मांग कर रहे हैं।

कांग्रेस पदाधिकारियों और पार्षदो का कहना है कि हमने खुद दुकानों का दौरा किया। हजारों कार्डधारियों को राशन नहीं मिला। दुकानदार देरी का बहाना बना रहे हैं, लेकिन असल में लापरवाही है। हम कलेक्टर साहब से मिलकर सख्त कार्रवाई की मांग करेंगे। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सलीम रज़ा उस्मानी, ब्लॉक अध्यक्ष राजेंद्र कुमार, जिला महामंत्री संतोष दुबे, पार्षद मनोज साहा, विजय भोगामी, सुनील गाइन, ब्रह्मा, रंजीत भगत,भरत शर्मा सहित दर्जनों हितग्राही भी मौजूद रहे ।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *