रीवा ब्रेकिंग: चोरहटा में भीषण सड़क हादसा, बस के नीचे फंसी स्कूटी, 100 मीटर तक घसीटती रही स्कूटी

Rahul Goshwami

रीवा। जिले के चोरहटा क्षेत्र में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। सन एंड मून होटल के पास स्कूटी और बाइक की टक्कर के बाद स्कूटी अनियंत्रित होकर बस के नीचे फंस गई।

100 मीटर तक घसीटती रही बस

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्कूटी बस के नीचे फंसने के बाद करीब 100 मीटर तक घसीटती रही। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाकर बस चालक को रुकवाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।घटना के बाद सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

Read More : MP कांग्रेस में बड़ा संगठन विस्तार! 4 जिलों की कार्यकारिणी घोषित, जीतू पटवारी के निर्देश पर 88 नगर और 21 मंडल अध्यक्ष नियुक्त

112 पुलिस मौके पर पहुंची

हादसे की सूचना मिलते ही 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *