Raigarh News: Raigarh में ‘पुष्पा’ स्टाइल तस्करी का खुलासा, मॉडिफाइड कार से 17.65 लाख का गांजा जब्त

Raigarh News: रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दो शातिर गांजा तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी फिल्म पुष्पा की तरह कार को माॅडिफाई कर दरवाजे और बैक लाइट में गांजा छुपाकर रखे हुये थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 17.65 लाख का गांजा जब्त किया गया। यह कार्रवाई थाना साइबर और लैलूंगा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में हुई है।

 

Raigarh News: दरअसल, जिले में ऑपरेशन आघात के तहत मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में सूचना मिली कि पत्थलगांव का एक व्यक्ति ओड़िशा से गांजा लोड कर रायगढ़ ला रहा है और उसे दूसरे राज्यों में सप्लाई करेगा।

सूचना को एसएसपी शशि मोहन ने गंभीरता से लिया और थाना लैलूंगा व साइबर थाना पुलिस की संयुक्त टीम का गठन कर आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए। 1 मार्च को चाॅकलेट रंग की मारूति सुजुकी रिट्ज कार सीजी 13 यूजी 9683 को लैलूंगा के पाकरगांव अटल चौक के पास घेराबंदी कर रोकने की कोशिश की गई। इस दौरान पुलिस को देखकर आरोपी तस्कर कच्चे रास्ते की ओर गाड़ी मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे।

 

Raigarh News: घेराबंदी कर पुलिस की टीम ने आरोपियों को कार समेत पकड़ा। आरोपियों ने अपना नाम श्रवण कुमार निषाद और महेंद्र प्रसाद चौहान बताया। वाहन की तलाशी लेने पर दरवाजे और लाइट के पास गुप्त चेंबर मिला, जिसमें गांजा छूपाकर आरोपी तस्करी कर रहे थे। आरोपियों के कब्जे से करीब 19.115 किलोग्राम गांजा जब्त किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि रामकुमार कुजूर निवासी महेशपुर पत्थलगांव द्वारा उन्हें ओडिशा से गांजा लाने पर 10 किलोग्राम पर 10 हजार दिया जाता था। इसी लालच में वे लोग गांजा लाते थे।

Raigarh News: पुलिस ने इस मामले में श्रवण कुमार निषाद, महेंद्र प्रसाद चौहान और फरार आरोपी रामकुमार कुजूर के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया। साथ ही गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

Raigarh News: एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि होली पर्व के दौरान शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखें। त्योहार की आड़ में हुड़दंग, असामाजिक गतिविधि या कानून व्यवस्था भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories