SP Padmavilochan Shukla : बड़वानी कृषि कैबिनेट से पहले बड़वानी को मिला नया एसपी पद्मविलोचन शुक्ला संभालेंगे कमान

Sanjay Sahu
SP Padmavilochan Shukla

SP Padmavilochan Shukla : बड़वानी। लंबे समय से जिले में पुलिस अधीक्षक का पद रिक्त चल रहा था, जिसे नागलवाड़ी में आयोजित होने जा रही कृषि कैबिनेट बैठक से ठीक पहले भर दिया गया है। पूर्व एसपी जगदीश डावर के सेवानिवृत्त होने के बाद यह पद खाली था और प्रभारी के रूप में धीरज बब्बर जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

SP Padmavilochan Shukla : मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग द्वारा 1 मार्च 2026 को जारी आदेश के अनुसार पद्मविलोचन शुक्ला को बड़वानी का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। वे 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में पुलिस अधीक्षक, रेल, इंदौर के पद पर पदस्थ थे। अब उन्हें आगामी आदेश तक जिला बड़वानी का एसपी बनाया गया है।

SP Padmavilochan Shukla : गृह विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल से जारी आदेश में सचिव अभिषेक सिंह के हस्ताक्षर से यह नियुक्ति की गई है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों और पुलिस मुख्यालय को भेजी गई है।

SP Padmavilochan Shukla : गौरतलब है कि 2 मार्च को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में नागलवाड़ी में कृषि कैबिनेट बैठक प्रस्तावित है। ऐसे में बड़े प्रशासनिक आयोजन से ठीक पहले जिले को स्थायी एसपी मिलना कानून-व्यवस्था और सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

 

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *