Saturday, April 18, 2026
40.1 C
Raipur

MP Agriculture Cabinet Nagalwadi : नागलवाड़ी में सजेगी मोहन सरकार की ‘कृषि कैबिनेट’; आदिवासियों को साधने की कवायद या चुनावी स्टंट? छिड़ा सियासी घमासान

MP Agriculture Cabinet Nagalwadi : बड़वानी (01 मार्च 2026): मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अपनी कैबिनेट के साथ सोमवार को बड़वानी जिले के राजपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत नागलवाड़ी पहुँच रहे हैं। यहाँ प्रदेश की पहली ‘कृषि कैबिनेट’ बैठक आयोजित की जा रही है, जो निमाड़ और मालवा के 7 आदिवासी बहुल जिलों (खंडवा, खरगोन, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर) पर केंद्रित होगी। प्रशासन ने भिलट देव की पावन धरा पर तैयारियां पूरी कर ली हैं, लेकिन इस बैठक के साथ ही प्रदेश में आरोप-प्रत्यारोप का दौर भी शुरू हो गया है।

नीति और नीयत पर उठे सवाल राजपुर विधायक और पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन ने सरकार की इस पहल पर कड़ा प्रहार किया है। बच्चन ने कहा कि कैबिनेट कहीं भी हो, वल्लभ भवन में या नागलवाड़ी में, उससे फर्क नहीं पड़ता; फर्क सरकार की नीयत से पड़ता है। उन्होंने याद दिलाया कि जब कमलनाथ मुख्यमंत्री थे, तब उन्होंने नागलवाड़ी को 1900 करोड़ रुपये की सौगात दी थी। बच्चन ने आरोप लगाया कि बजट सत्र को समय से पहले समाप्त कर सरकार आदिवासियों के मुद्दों और कांग्रेस के 4400 सवालों से बचना चाहती है। उन्होंने सरकार को घेरते हुए पूछा कि आखिर 1500 एकड़ आदिवासियों की जमीन गैर-आदिवासियों के नाम कैसे हुई?

भाजपा का पलटवार: कांग्रेस को लग रहा है डर दूसरी ओर, भाजपा जिलाध्यक्ष अजय यादव ने इस आयोजन को जिले के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने इस वर्ष को ‘कृषि कल्याण वर्ष’ घोषित किया है और ग्रामीण अंचल में कैबिनेट का होना किसानों के प्रति सरकार के समर्पण को दर्शाता है। यादव ने बाला बच्चन पर तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस को भाजपा की जमीनी पकड़ से डर लग रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि राज्यपाल और पूरी कैबिनेट आदिवासियों के बीच आ रही है, तो कांग्रेस को इसमें क्या आपत्ति है?

2028 की बिसात और 28 सीटें राजनीतिक जानकारों का मानना है कि इस बैठक के पीछे असली खेल 2028 के विधानसभा चुनाव का है। जिन 7 जिलों पर फोकस किया जा रहा है, वहाँ की 28 विधानसभा सीटों में से फिलहाल 14 पर भाजपा और 14 पर कांग्रेस का कब्जा है। आदिवासी वोट बैंक को अपनी ओर खींचने के लिए सरकार यहाँ कृषि विकास और सिंचाई परियोजनाओं से जुड़े बड़े फैसलों की घोषणा कर सकती है। भिलट बाबा के स्थान पर होने वाली यह बैठक आस्था और राजनीति का एक दिलचस्प संगम बनती नजर आ रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

DSP Kalpana Verma Case में बड़ा खुलासा! RTI से खुला चौंकाने वाले राज, दीपक टंडन का धमाकेदार इंटरव्यू

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Latest YouTube Shorts

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

सट्‌टा सिंडिकेट का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी अरेस्ट, महादेव ऐप की तर्ज पर कराई बेटिंग...#raipur #cg

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

रायपुर में नशे की चौंकाने वाली तस्वीर पुल के नीचे बेसुध मिला युवक,बढ़ती लत पर सवाल...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

MP News: चिनौर स्कूल में आग का कहर, छात्राओं की साइकिल सामग्री राख

MP News chinaur: ग्वालियर जिले के चिनौर गांव स्थित...

Related Articles

Popular Categories