CG NEWS : रेलवे अफसर से सूदखोरी और ब्लैकमेलिंग का मामला, 50 हजार के बदले लाखों की वसूली का आरोप

CG NEWS : बिलासपुर। रेलवे विभाग के एक मुख्य कार्यालय अधीक्षक ने एक युवक पर सूदखोरी, भयादोहन और लगातार ब्लैकमेलिंग का गंभीर आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार 50 हजार रुपये के कर्ज के बदले आरोपी ने पिछले डेढ़ साल में लाखों रुपये वसूल लिए और रकम न देने पर झूठे एनडीपीएस केस में फंसाने की धमकी दी।

CG NEWS : तोरवा थाना पुलिस ने देवरीखुर्द अटल आवास निवासी हेमंत करवा के खिलाफ धारा 308(5) और 308(6) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

CG NEWS : कर्ज से शुरू हुआ विवाद

CG NEWS : बाबू लाइन रेलवे कॉलोनी निवासी 49 वर्षीय गजाधर सिंह, जो रेलवे विभाग में मुख्य कार्यालय अधीक्षक हैं, ने पुलिस अधीक्षक को दिए आवेदन में बताया कि 3–4 साल पहले आर्थिक जरूरत के चलते उन्होंने परिचित कैलाश सिंह के माध्यम से उसके भाई दिनेश सिंह से 50 हजार रुपये ब्याज पर उधार लिए थे।

CG NEWS : शिकायत के मुताबिक, ब्याज वसूली के दौरान हेमंत करवा घर आने-जाने लगा। मूल रकम और ब्याज लौटाने के बाद भी उसने अतिरिक्त रकम की मांग शुरू कर दी और नगद तथा ऑनलाइन भुगतान के जरिए लगातार पैसे ऐंठता रहा।

CG NEWS : ऑफिस में पहुंचकर देता था धमकी

CG NEWS : पीड़ित का आरोप है कि आरोपी कई बार उनके कार्यालय पहुंचकर धमकाता था और जबरन साथ ले जाकर दबाव बनाता था। मानसिक तनाव के कारण वह हर महीने अपने वेतन का बड़ा हिस्सा आरोपी को देता रहा। स्थिति ऐसी हो गई कि बैंक लोन की किस्तें प्रभावित होने लगीं और दोपहिया वाहन तक गिरवी रखना पड़ा।

CG NEWS : पत्नी के नाम पर फाइनेंस और चेक पर दबाव

शिकायत में यह भी आरोप है कि आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम पर पल्सर 220 बाइक फाइनेंस कराई, जिसका डाउन पेमेंट पीड़ित से कराया गया और किस्तें भरने का दबाव बनाया गया। बाद में शनि वर्मा नामक व्यक्ति के नाम पर बुलेट बाइक दिलवाने और भुगतान के लिए हस्ताक्षरित चेक लेने की भी बात सामने आई है।

पीड़ित का कहना है कि आरोपी पिस्तौल दिखाकर धमकाता था और मोबाइल पर जबरन बातचीत रिकॉर्ड कर भविष्य में ब्लैकमेल करने की कोशिश करता था। साथ ही जान से मारने, परिवार को नुकसान पहुंचाने और झूठे गांजा केस में फंसाने की धमकी दी जाती थी।

75 हजार और मांगने का आरोप
शिकायत के अनुसार 25 फरवरी को आरोपी कार्यालय पहुंचा और 75 हजार रुपये और देने पर हमेशा के लिए पीछा छोड़ने की बात कही। पैसे देने से इनकार करने पर गाली-गलौज और धमकी दी गई। 26 फरवरी को वह पत्नी के साथ पीड़ित के घर पहुंचकर भी अभद्रता करने लगा।

एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपी फरार बताया जा रहा है। तोरवा पुलिस उसकी तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories