CG NEWS : छत्तीसगढ़ में रविवार को तेज रफ्तार ने फिर तीन परिवारों को उजाड़ दिया। रायगढ़, कवर्धा और पखांजूर क्षेत्र में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। कहीं हाइवा और ट्रेलर की टक्कर हुई तो कहीं कंटेनर और ट्रेलर आमने-सामने भिड़ गए। एक अन्य घटना में धान से भरा ट्रक पेड़ से टकरा गया।
CG NEWS : रायगढ़ में हाइवा-ट्रेलर की भिड़ंत, दो चालक जिंदा जले
CG NEWS : रायगढ़ जिले के घरघोड़ा थाना क्षेत्र में कुरकुट नाला के पास हाइवा और ट्रेलर के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लग गई और वे धू-धू कर जलने लगे। दोनों चालक केबिन में ही फंस गए और बाहर नहीं निकल सके, जिससे उनकी मौके पर ही जलकर मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया गया। शवों को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
CG NEWS : कवर्धा में ट्रेलर-कंटेनर टक्कर, एक की मौत
कवर्धा जिले में रायपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे-30 पर दशरंगपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम अगरी के पास ट्रेलर और कंटेनर के बीच भीषण टक्कर हो गई। हादसे में ट्रेलर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक केबिन में फंस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।
CG NEWS : पखांजूर में ट्रक पेड़ से टकराया
CG NEWS : पखांजूर क्षेत्र में संगम इलाके से धान लेकर आ रहा एक ट्रक घोड़ागांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। हादसे में चालक को हल्की चोटें आईं और बड़ा नुकसान टल गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, भारी लोड के कारण वाहन का संतुलन बिगड़ गया था।
CG NEWS : बिलासपुर में सीसीटीवी में कैद हादसा
CG NEWS : बिलासपुर-मस्तूरी मुख्य मार्ग के ढेंका गांव में एक बेकाबू कार का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। वीडियो में कार तेज रफ्तार में घूमते हुए घर के सामने खड़ी एक अन्य कार से टकराती दिख रही है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि खड़ी गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक कार एक नाबालिग चला रहा था। गनीमत रही कि उस समय सड़क किनारे कोई राहगीर मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस सभी मामलों में जांच कर रही है।











