Saturday, April 18, 2026
29.5 C
Raipur

Raipur Crime : रायपुर में अवैध शराब बिक्री पर कार्रवाई: महिला सहित दो आरोपी गिरफ्तार

Raipur Crime : रायपुर : उरला पुलिस ने अवैध शराब बिक्री करते महिला सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 28 फरवरी 2026 को थाना उरला पुलिस को सूचना मिली कि बीरगांव स्थित शीतला तालाब पार क्षेत्र में एक महिला और एक पुरुष अवैध रूप से शराब बेच रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस उपायुक्त (नार्थ जोन) मयंक गुर्जर ने संबंधित अधिकारियों और थाना प्रभारी को तत्काल जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए।

Raipur Crime : वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन और थाना प्रभारी उरला के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मुखबिर द्वारा बताए गए हुलिए के आधार पर एक महिला और एक पुरुष को चिन्हित कर पकड़ा। पूछताछ में महिला ने अपना नाम सरिता उईके और पुरुष ने योगेश बंजारे, निवासी उरला रायपुर बताया।

Raipur Crime : तलाशी के दौरान उनके पास रखी बोरी से देशी शराब बरामद हुई। शराब रखने और बिक्री से संबंधित वैध दस्तावेज मांगे जाने पर दोनों कोई कागजात प्रस्तुत नहीं कर सके और पुलिस को गुमराह करने का प्रयास करते रहे।

Raipur Crime : पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 72 पौवा देशी शराब और बिक्री की नगदी 500 रुपये, कुल अनुमानित कीमत 7,700 रुपये, जब्त की। आरोपियों के खिलाफ थाना उरला में अपराध क्रमांक 62/26 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

Raipur Crime : गिरफ्तार आरोपी:

1. सरिता उईके, पति स्व. बलदेव उईके, उम्र 32 वर्ष, निवासी मठपारा बीरगांव, थाना उरला रायपुर।
2. योगेश बंजारे, पिता स्व. नोहर लाल बंजारे, उम्र 32 वर्ष, निवासी शीतला तालाब पार बीरगांव, थाना उरला रायपुर।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

राहुल गांधी को तगड़ा झटका! दोहरी नागरिकता मामले में HC ने द‍िया FIR करने का आदेश

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच...

CG News: रायपुर में बड़ा विवाद जमीन की फाइल गायब, अफसरों पर गिरी गाज

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर नगर निगम के...

CG News: दशकों का इंतजार खत्म, छत्तीसगढ़ के गांव में पहुंची खाद्यान्न सुविधा

CG News: छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के अबूझमाड़ क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories