M.P Weather Update : मध्य प्रदेश में गर्मी की दस्तक, दिन गरम तो रातें अभी ठंडी

भोपाल : फरवरी के अंतिम दिनों के साथ ही मध्य प्रदेश में गर्मी का असर महसूस होने लगा है। दिन के समय तेज धूप और बढ़ती तपिश का एहसास हो रहा है, जबकि रातें अभी हल्की ठंडी बनी हुई हैं। मौसम विभाग ने संकेत दिए हैं कि मार्च के महीने में तापमान सामान्य से अधिक रह सकता है और अधिकतम पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच सकता है।

मार्च के दूसरे हफ्ते से बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग के अनुसार मार्च के दूसरे सप्ताह से प्रदेश में धूप तेज होगी और दिन के साथ-साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जाएगी। हालांकि राहत की बात यह है कि फिलहाल हीट वेव (लू) की स्थिति बनने की संभावना नहीं है।

4 मार्च से बदलेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक 4 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। यह सिस्टम दो दिनों तक असर दिखा सकता है। वर्तमान में पश्चिमी राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है और एक ट्रफ लाइन राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है, जिससे मौसम में बदलाव की संभावना बनी है।

Read More : Salasar Balaji Prabhat Aarti : सलासर बालाजी धाम में प्रभात आरती, जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

ये रहे सबसे ठंडे और गर्म शहर

प्रदेश में मंदसौर और नर्मदापुरम जिले का पचमढ़ी सबसे ठंडे शहर रहे, जहां न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इंदौर में 12.5 डिग्री, कटनी के करौंदी में 12.7 डिग्री, शहडोल के कल्याणपुर में 13.2 डिग्री और शाजापुर के गिरवर में 13.4 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया।

बड़े शहरों में इंदौर सबसे ठंडा रहा। उज्जैन में 14.5 डिग्री, भोपाल में 15.6 डिग्री, ग्वालियर में 17.7 डिग्री और जबलपुर में 18.4 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ। वहीं, खरगोन प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के लिए कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। प्रदेश के अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि 4 मार्च से हल्के बदलाव के संकेत हैं।आने वाले दिनों में तेज धूप और बढ़ते तापमान के साथ प्रदेशवासियों को गर्मी के लिए तैयार रहना होगा।

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Administrative Reshuffle: राज्य सरकार का बड़ा प्रशासनिक फेरबदल; EOW और ACB में 10 वरिष्ठ पुलिस अफसरों की नई तैनाती

Administrative Reshuffle: रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग (General...

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर में FCI गोदाम की दीवार ढही; 7 मकान क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बची कई जानें

Surajpur Monsoon Mishap: विश्रामपुर, सूरजपुर। मध्य भारत और छत्तीसगढ़ के...

Related Articles

Popular Categories