सिंगरौली : NCL निगाही परियोजना में हंगामा! युवक पेट्रोल लेकर जीएम ऑफिस पहुंचा, आत्मदाह की कोशिश

Rahul Goshwami

सिंगरौली : मिनी रत्न कंपनी नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) की निगाही परियोजना में श्रमिकों के शोषण के आरोपों के बीच एक गंभीर मामला सामने आया है। नौकरी न मिलने से नाराज एक युवक पेट्रोल की बोतल लेकर सीधे जीएम ऑफिस पहुंच गया और आत्मदाह करने की कोशिश की।

कई बार मिला था आश्वासन

जानकारी के अनुसार, युवक को कंपनी प्रबंधन की ओर से कई बार नौकरी देने का आश्वासन दिया गया था। लेकिन लंबे समय तक रोजगार न मिलने से वह आक्रोशित हो गया। इसी नाराजगी में वह पेट्रोल लेकर कार्यालय पहुंचा, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।

Read More : Mungeli News : मुंगेली में सरकारी खाते से 26.87 लाख का अनधिकृत ट्रांजेक्शन, कलेक्टर ने बताया गंभीर वित्तीय धोखाधड़ी

घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा

जीएम ऑफिस परिसर में युवक का विरोध और हंगामा कई घंटों तक चलता रहा। मामले की सूचना उच्च अधिकारियों द्वारा नवानगर थाने को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश देकर युवक को शांत कराया और उसे थाने ले जाया गया। समय रहते हस्तक्षेप होने से बड़ा हादसा टल गया।

आउटसोर्सिंग कंपनियों पर उठ रहे सवाल

स्थानीय लोगों और श्रमिक संगठनों का आरोप है कि एनसीएल में काम कर रही आउटसोर्सिंग कंपनियों में मजदूरों के शोषण के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कभी चक्का जाम तो कभी आत्महत्या की कोशिश जैसे कदम बढ़ते असंतोष की ओर इशारा कर रहे हैं।हालांकि, इन आरोपों को लेकर कंपनी प्रबंधन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है और लोग श्रमिकों की समस्याओं के समाधान की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *