Friday, April 17, 2026
28.7 C
Raipur

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: FRK चावल मिक्सिंग पर लगाई रोक, राइस मिलर्स को मिली राहत

नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने FRK (Fortified Rice Kernel) चावल की मिक्सिंग पर रोक लगाने का अहम निर्णय लिया है। इस फैसले को देशभर के राइस मिलर्स ने राहत भरा कदम बताया है। लंबे समय से मिलर्स इस योजना से जुड़ी व्यावहारिक कठिनाइयों को लेकर अपनी आपत्ति दर्ज करा रहे थे।

मंत्री स्तर पर उठाया गया था मुद्दा

कुछ माह पूर्व सांसद ब्रिजमोहन अग्रवाल के साथ Federation of All India Rice Mill Association के प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी से मुलाकात की थी। इस बैठक में FRK मिक्सिंग के कारण मिलर्स को हो रही समस्याओं से विस्तार से अवगत कराया गया था।

प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया था कि सरकार के पास पहले से पर्याप्त FRK स्टॉक उपलब्ध है। ऐसे में नए FRK की खरीदी का कोई औचित्य नहीं बनता। यदि पुराने स्टॉक में फोर्टिफिकेंट की अवधि समाप्त हो जाती है, तो नई खरीदी से सरकारी धन की अनावश्यक बर्बादी होगी।

पहले ही मिले थे सकारात्मक संकेत

बैठक के दौरान केंद्रीय मंत्री ने संकेत दिया था कि सरकार इस विषय पर गंभीरता से विचार कर रही है और जल्द ही इस संबंध में बड़ा निर्णय लिया जाएगा। अब लिया गया फैसला उसी दिशा में एक सकारात्मक बदलाव के रूप में देखा जा रहा है।

Read More : M.P Crime : इंदौर में सनसनी! गैंगस्टर सलमान लाला की भाभी ने जहर खाकर दी जान

राष्ट्रीय स्तर पर स्वागत

इस विषय पर आयोजित बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष तरसेम सैनी, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश अग्रवाल और चेयरमैन जी.बी. राव सहित विभिन्न राज्यों के पदाधिकारी उपस्थित थे।

देशभर के राइस मिलर्स ने केंद्र सरकार के इस निर्णय का स्वागत किया है। मिलर्स का कहना है कि पहले के निर्णय से उद्योग जगत में असमंजस और आर्थिक दबाव की स्थिति थी। अब यह फैसला मिलर्स के हित में एक महत्वपूर्ण कदम साबित होगा।

Share The News

Latest YouTube Videos

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta plant blast : वेदांता प्लांट ब्लास्ट की खैफनाक मंजर, 19 मौतें!, 35 लाख मुआवजा...#cg #news

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

Vedanta Power Plan में बॉयलर ब्लास्ट, 30-40 मजदूर झुलसे, अब तक 10 की मौत, मची अफरा-तफरी...#cg

Latest YouTube Shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

RTE भुगतान विवाद पर निजी स्कूल सख्त 18 अप्रैल को बंद, 17 को काली पट्टी से विरोध...#cg #shorts

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

20 दिन पहले शादी,मेहंदी भी नहीं छूटी,प्लांट हादसे में मौत...#cg #cgnews #viralvideo

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

प्लास्टिक बोतल शराब नीति पर उठे सवाल सस्ती शराब गायब, जिम्मेदार कौन...#cg #raipur #cgnews

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। अपने पुराने केस की जानकारी...#shorts #cg

नारी शक्ति वंदन कानून में बड़ा बदलाव  महिलाओं के लिए 33% आरक्षण से बदलेगी राजनीति...#modi #shorts

नारी शक्ति वंदन कानून में बड़ा बदलाव महिलाओं के लिए 33% आरक्षण से बदलेगी राजनीति...#modi #shorts

तेज रफ्तार का कहर मासूम को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...#latestnews #shorts #viral

तेज रफ्तार का कहर मासूम को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम...#latestnews #shorts #viral

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : शाहपुर CHC का औचक निरीक्षण, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर सख्त दिखीं अर्चना चिटनिस

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : बुरहानपुर जिले के शाहपुर सामुदायिक...

अग्रिम जमानत पर रोक के बाद पवन खेड़ा की याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : कांग्रेस नेता पवन खेड़ा की...

ईरान युद्ध पर ट्रंप का दावा- युद्ध सही दिशा में, जल्द होगा खत्म, सब कुछ ‘परफेक्ट’

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने...

छत्तीसगढ़ में गर्मी का प्रचंड कहर, अप्रैल में ही जून जैसी तपिश

छत्तीसगढ़ में गर्मी ने अब विकराल रूप धारण कर...

मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का कहर, कई जिलों में लू का अलर्ट

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्य प्रदेश में गर्मी ने...

Mahakal Bhasma Aarti : महाकालेश्वर मंदिर में दिव्य भस्म आरती, आस्था और भक्ति से सराबोर हुआ उज्जैन

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories