भोपाल में दो बड़े मामले: धर्मांतरण गिरोह पर ड्रग तस्करी के आरोप, RTO को परमिट अनियमितताओं पर नोटिस

Rahul Goshwami

भोपाल : राजधानी भोपाल में कथित धर्मांतरण गिरोह से जुड़ी बहनों आफरीन और अमरीन पर अब ड्रग तस्करी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। रेप पीड़िताओं ने पुलिस कमिश्नर से शिकायत कर आरोप लगाया है कि दोनों बहनें एमडी ड्रग के अवैध कारोबार में शामिल हैं।

कोड वर्ड से होती थी डिलीवरी

शिकायत के मुताबिक, ड्रग की डिलीवरी के लिए खास कोड वर्ड का इस्तेमाल किया जाता था। शहर के कुछ नामचीन पब और लाउंज में ड्रग को ‘शर्ट’ नाम से पुकारा जाता था। आरोप है कि डिलीवरी का काम लड़कियों से कराया जाता था ताकि शक न हो।

नेटवर्क में कई और लोग शामिल

आफरीन और अमरीन के साथ चंदन समेत अन्य लोगों के इस नेटवर्क में शामिल होने की बात सामने आई है। फिलहाल अमरीन और चंदन पुलिस रिमांड पर हैं और उनसे ड्रग तस्करी के संबंध में भी पूछताछ की जाएगी। पुलिस ने एमडी ड्रग तस्करी के पूरे नेटवर्क को खंगालना शुरू कर दिया है।

Read More : M.P News : ग्वालियर में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

बस परमिट जारी करने में अनियमितताओं पर RTO को नोटिस

राजधानी भोपाल में परिवहन विभाग भी सवालों के घेरे में है। बस परमिट जारी करने में गंभीर अनियमितताओं को लेकर अवर मुख्य सचिव ने भोपाल RTO को नोटिस जारी किया है।

एक ही रूट पर 93 परमिट, नियमों पर सवाल

नोटिस में पूछा गया है कि एक ही रूट पर 93 बस परमिट किस नियम के तहत स्वीकृत किए गए। वर्षों तक संचालन शून्य रहने के बावजूद परमिट निरस्त या निलंबित क्यों नहीं किए गए, इस पर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

प्रक्रिया और सत्यापन पर उठे प्रश्न

यह भी सवाल उठाया गया है कि क्या परमिट जारी करते समय निर्धारित प्रक्रिया और सत्यापन किया गया था। ‘परमिट डिफॉल्टर लिस्ट’ में नाम होने के बावजूद रूट सक्रिय कैसे रहे, इसकी भी जांच की जा रही है।

दोनों मामलों में प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर जांच तेज हो गई है। आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *