M.P News : ग्वालियर में फर्नीचर गोदाम में भीषण आग, दमकल की 12 गाड़ियों ने पाया काबू

Rahul Goshwami

ग्वालियर: शहर के झांसी रोड थाना क्षेत्र अंतर्गत नाका चंद्रबदनी इलाके में हरि भूमिया मंदिर के पास स्थित एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई। आग लगते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आसपास के लोग दहशत में आ गए।

दमकल की टीम ने संभाली स्थिति

आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग इतनी तेज थी कि उसे नियंत्रित करने के लिए करीब 10 से 12 दमकल वाहनों से पानी डाला गया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

लाखों का नुकसान, जनहानि टली

अग्निकांड में गोदाम में रखा फर्नीचर और अन्य सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के मुताबिक आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Read More : M.P News – इंदौर: रंग पंचमी गैर से पहले प्रशासन सतर्क, इंदौर में मार्ग का संयुक्त निरीक्षण

कारणों की जांच जारी

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच कर रहे हैं। आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी गई है।समय रहते आग पर काबू पा लेने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई, अन्यथा घनी आबादी वाले इलाके में हालात और गंभीर हो सकते थे।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *