Gharghoda School Complaint : घरघोड़ा: छिरभौना स्कूल में 8 महीने से प्रधान पाठक नदारद; जांच में दोषी पाए जाने पर भी कार्रवाई नहीं, बीडीसी ने दी आंदोलन की चेतावनी

VIKASH KHALKHO

Gharghoda School Complaint : घरघोड़ा (27 फरवरी 2026): रायगढ़ जिले के ग्राम छिरभौना स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। कृषि स्थाई समिति की सभापति और जनपद सदस्य श्रीमती बरत कुमारी चौहान ने स्कूल के निरीक्षण के दौरान पाया कि यहाँ के प्रधान पाठक पिछले आठ महीनों से स्कूल नहीं आ रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक बच्चों को पढ़ाने के बजाय अपने निजी कार्यों में व्यस्त रहते हैं।

जांच में सही मिली शिकायत, फिर भी अफसर मौन मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने पूर्व में कलेक्टर रायगढ़ से इसकी शिकायत की थी। शिकायत के आधार पर खंड शिक्षा अधिकारी (BEO) ने जांच की, जिसमें प्रधान पाठक के महीनों से अनुपस्थित रहने की पुष्टि हुई। बीईओ ने अपनी जांच रिपोर्ट एसडीएम घरघोड़ा और कलेक्टर को सौंप दी है, लेकिन महीनों बीत जाने के बाद भी अब तक दोषी शिक्षक पर कोई अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं की गई है।

एक शिक्षक के भरोसे स्कूल, पढ़ाई बंद वर्तमान में छिरभौना का यह प्राथमिक विद्यालय महज एक शिक्षक के सहारे चल रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि जब वह शिक्षक किसी शासकीय कार्य या मीटिंग में चले जाते हैं, तो स्कूल में ताला लटका रहता है। ऐसे में छोटे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह ठप्प हो गई है और ग्रामीण अपने बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हैं।

जनपद सदस्य ने खोला मोर्चा जनपद सदस्य बरत कुमारी चौहान ने इस लापरवाही पर कड़ा रोष जताया है। उन्होंने एसडीएम घरघोड़ा को शिकायत सौंपते हुए मांग की है कि दोषी प्रधान पाठक पर तत्काल कार्रवाई की जाए और स्कूल में नए शिक्षक की नियुक्ति की जाए। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ, तो वे पालकों के साथ मिलकर उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगी।

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *